जन्मशतवार्षिकी पर दंतोपंत ठेंगड़ी को किया नमन

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सेक्टर-6 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी की जन्मशतवार्षिकी समारोह मनाया गया। इसमें गरीब किसान श्रमिक एवं समाज के उपेक्षित लोगों के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:22 AM (IST)
जन्मशतवार्षिकी पर दंतोपंत ठेंगड़ी को किया नमन
जन्मशतवार्षिकी पर दंतोपंत ठेंगड़ी को किया नमन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सेक्टर-6 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी की जन्मशतवार्षिकी समारोह पूर्वक मनायी गई। इसमें गरीब, किसान, श्रमिक एवं समाज के उपेक्षित लोगों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो को याद किया गया।

दंतोपंत ठिगड़ी ने स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के गठन में अहम भूमिका निभायी थी। राजनीति क्षेत्र में भारतीय जनसंघ का निर्माण, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सहकारिता के क्षेत्र में संस्कार भारती का गठन कर लोगों को संगठित करने का उन्होंने काम किया था। उनकी जन्मशतवार्षिक समारोह में आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक तथा राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के संस्थापक सरोज मित्र ने दंतोपंत ठिगड़ी को युग द्रष्टा बताया। उनके संदेश आज पूरे विश्व में अनुकरणीय हैं तथा इससे सभी को न्याय एवं अधिकार मिल सकेगा।

कार्यक्रम में राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के पूर्व कार्यकारी निदेशक राजेंद्र दास ने पूंजीवाद एवं साम्यवाद पर आने विचार रखे। भारतीय मजदूर संघ के राजेंद्र महंतो, ग्राहक पंचायत के बद्रीनारायण महाराणा, स्वदेशी जागरण मंच के रमाकांत पात्र ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के महासचिव हिमांशु बल ने किया। कार्यक्रम में मनोज नायक, भरत गौड़, भीमसेन नायक, सूरत पंडा, रीतेश हलदार, सत्यजीत पंडा, सुरेन्द्र कुमार शतपथी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी