बड़गांव में छात्र ने ब्लेड से गला काट कर की खुदकुशी की कोशिश

बड़गांव थाना अंतर्गत सहाजबहाल गांव में गुरुवार की दोपहर को छात्र ने ब्लेड से अपने गले व हाथ को काट कर खुदकुशी का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 07:18 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 07:18 AM (IST)
बड़गांव में छात्र ने ब्लेड से गला काट कर की खुदकुशी की कोशिश
बड़गांव में छात्र ने ब्लेड से गला काट कर की खुदकुशी की कोशिश

संवादसूत्र, बड़गांव : बड़गांव थाना अंतर्गत सहाजबहाल गांव में गुरुवार की दोपहर को छात्र ने ब्लेड से अपने गले व हाथ को काट कर खुदकुशी का प्रयास किया। इसका पता चलने पर परिवार के लोग उसे बड़गांव सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे राउरकेला रेफर किया गया है। महीने भर से वह बीमार था। बुधवार को उसे अस्पताल से छुट़्टी मिली थी। वह मैट्रिक का छात्र है एवं तबीयत ठीक नहीं होने के कारण टेस्ट परीक्षा नहीं दे पाया था जिसे लेकर वह तनाव में था। सहाजबहाल गांव निवासी निरंजन मगर का 15 वर्षीय पुत्र जोगेन्द्र मगर सहाजबहाल स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। महीने भर से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उसे पहले राउरकेला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज कराने के बाद फिर तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे सुंदरगढ़ सदर अस्पताल ले गए। वहां से बुधवार को उसे घर लेकर आए थे। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उसने अपना गले एवं हाथ में ब्लेड से काट कर खुदकुशी की कोशिश की। परिवार के लोग उसे बड़गांव अस्पताल ले गए जहां उसने इंजेक्शन नहीं लिया। हालत बिगड़ने पर उसे राउरकेला स्थानांतरित कर दिया गया। दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवक जख्मी : बीजू एक्सप्रेस-वे पर बेलडीह पुल के पास ओवर टेक करने के दौरान दो बाइक टकरा जाने से तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेलडीह से वेदव्यास की ओर से दो बाइक आ रही थी। पुल के पास से गुजर रहे नीलमणि नंद व श्रीकांत नंद एक बाइक में थे। उन्हें ओवरटेक करने के दौरान कांसबहाल निवासी मुक्ति प्रकाश की गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गिरने से 68 वर्षीय नीलमणि नंद का पैर टूटने के साथ गंभीर चोट लगी। अन्य लोगों के भी गंभीर होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और तीनों को अस्पताल भेजा। डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार जख्मी : राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर शंख नदी के पास डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेदव्यास से कुआरमुंडा की ओर डंपर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी चपेट में आ जाने से युवक गिर गया एवं उसे गंभीर चोट लगी। घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। लोगों की सहायता से स्कूटी सवार युवक को राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त करने के साथ दुर्घटनाजनित मामल दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी