एनआइटी में खुलेगा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उष्मायान केंद्र

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उष्मायान केंद्र (एस-टीआईसी) की स्थापना करने और अनुसंधान करने का काम शुरू किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:21 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:21 AM (IST)
एनआइटी में खुलेगा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उष्मायान केंद्र
एनआइटी में खुलेगा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उष्मायान केंद्र

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) राउरकेला में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उष्मायान केंद्र (एस-टीआईसी) की स्थापना करने और अनुसंधान करने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए आठ मार्च को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अधिकारियों का एनआइटी के दौरे का कार्यक्रम है। स्पेस टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर, एनआईटी राउरकेला की समन्वयक प्रोफेसर सुस्मिता दास ने कहा कि इसरो मुख्यालय के अधिकारी एनआइटी राउरकेला के दौरे पर 8 मार्च 2021को आ रहे हैं। यहां एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र की स्थापना के संबंध में सभी विभागों और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही संकायों और छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि इस यात्रा से बहुत जल्द एनआइटी राउरकेला में एस-टीआइसी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। एनआइटी की ओर से अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में काम करने पर दिलचस्पी दिखाई थी। यहां के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों की रुचि को देखते हुए इसरो की ओर से यहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उष्मायान केंद्र की स्थापना पर विचार किया जा रहा है। इससे एनआइटी में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और परीक्षण के क्षेत्र में और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए शिक्षा-उद्योग पारिस्थितिकी तंत्र का समुचित विकास संभव हो सकेगा। गुरुंडिया में क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन : गुरुंडिया ब्लाक के कुचेइता पंचायत अंतर्गत बुरुटोला प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक दिवसीय क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कुचेइता सीआरसीसी गोव‌र्द्धन सिंह एवं चांदीपोष सीआरसीसी हरेकृष्ण साहू ने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में मौलिक साक्षरता के प्रविधान, इसके क्रियान्वयन पर चर्चा की। शिविर में अक्षय मिश्र, रोशनी केरकेटटा, ज्योत्सना मिश्र, कल्पना राय, स्मिता महंती, प्रदीप प्रधान, नारायण ओराम, मधुस्मिता सिंह, संयुक्ता महंतो, निराशा किसान, सरोजिनी दास, सविता महंती, नवनीता पाढ़ी, अनुपमा राय, सुमति मिश्र, खगपति प्रधान, सुगाड़ बागे, सुषमा खिलेइ, नंदकिशोर दास, कार्तिक ओझा, जतिन्द्र कुसुम, अनस्थासिया बारा, दिलेश्वरी पात्र, शांति तिर्की, भगवती बारिक आदि लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी