कांग्रेस सेवा दल ने मनाया सोनिया का 73वां जन्मदिन

जिला कांग्रेस सेवा दल राउरकेला की ओर से सोमवार को पानपोष स्थित धर्मशाला में ऑल इंडिया कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का 73 वां जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 11:22 PM (IST)
कांग्रेस सेवा दल ने मनाया सोनिया का 73वां जन्मदिन
कांग्रेस सेवा दल ने मनाया सोनिया का 73वां जन्मदिन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : जिला कांग्रेस सेवा दल राउरकेला की ओर से सोमवार को पानपोष स्थित धर्मशाला में ऑल इंडिया कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का 73 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के प्रमुख राम प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में सेवा दल के सदस्यों ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए जनहीत कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अन्यों में सेवा दल से जुडे मो. शाकिर हुसैन, मुख्तार आलम, जीसांस, शमशाद आलम, मो. अखलाक, घीसा लाल, अमृत कौर नुशरत जहां समेत बड़ी संख्या में सदस्य तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी