एसएन प्रसाद होंगे बंडामुंडा के नए पीडब्ल्यूआइ, कुशवाहा गए झारसुगुड़ा

बंडामुंडा के पीडब्ल्यूआइ एलडी कुशवाहा का तबादला झारसुगुड़ा कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:13 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:13 AM (IST)
एसएन प्रसाद होंगे बंडामुंडा के नए पीडब्ल्यूआइ, कुशवाहा गए झारसुगुड़ा
एसएन प्रसाद होंगे बंडामुंडा के नए पीडब्ल्यूआइ, कुशवाहा गए झारसुगुड़ा

संसू, बंडामुंडा : बंडामुंडा के पीडब्ल्यूआइ एलडी कुशवाहा का तबादला झारसुगुड़ा कर दिया गया है। उनकी जगह अब एसएन प्रसाद बंडामुंडा के नए पीडब्ल्यूआइ होंगे। एसएन प्रसाद इससे पहले टाटानगर में पदस्थापित थे।

बता दें की एलडी कुशवाहा विगत तीन साल से बंडामुंडा में पीडब्ल्यूआइ के पद पर कार्यरत थे। एलडी कुशवाहा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम किया करते थे। कर्मचारियों के साथ उनका बेहतर तालमेल देखा जाता था। उनके साथ काम करने में कर्मचारियों को भी काम के बोझ का अनुभव नहीं होता था। लेकिन अब उनके तबादले की खबर से उनके अधीन काम कर रहे कुछ कर्मचारियों में मायूसी है। स्नानघर में गिरने से युवक की मौत : शहर अंर्तगत सेक्टर ई अंचल में स्नानघर में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। किरण कुमार हाथी (32) घटना के समय घर पर अकेला था। वह नहाने के लिए स्नानघर गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। बेहोश होने के कारण वह वहीं पड़ा रहा। परिवार वाले धर लौटने पर उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंडामुंडा थाना की पुलिस इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। कटर मशीन चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार : शहर के बी सेक्टर में स्थित वेल्डिग दुकान से कटर मशीन चोरी करने के आरोप में बंडामुंडा थाना की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित सेक्टर सी अंचल निवासी विक्की साह व सेक्टर डी के अमित कुमार ठाकुर के पास से चोरी कटर मशीन भी बरामद की गई है। विक्की व अमित ग्राहक बनकर उक्त दुकान में गए थे। मालिक रंजीत विश्वकर के अनुपस्थित रहने का लाभ उठाकर दोनों ने दुकान के कर्मचारी को चकमा देकर कटर मशीन चुरा कर फरार हो गए थे। बाद में दुकान पहुंचे रंजीत को इसका पता चलने पर उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी