निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए बनेगा स्मार्ट ग्रिड स्टेशन

नगर में निरंतर बिजली आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए शहर में विशेष स्मार्ट ग्रिड का निर्माण किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:18 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:18 AM (IST)
निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए बनेगा स्मार्ट ग्रिड स्टेशन
निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए बनेगा स्मार्ट ग्रिड स्टेशन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : नगर में निरंतर बिजली आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए शहर में विशेष स्मार्ट ग्रिड का निर्माण किया जाएगा। राज्य के ऊर्जा मंत्री दिव्य शंकर मिश्र ने गुरुवार को महानगर निगम सम्मेलन कक्ष में बिजली व्यवस्था एवं उद्योगों के विकास पर समीक्षा की। उन्होंने राउरकेला नगर में ठीक तरह से बिजली की आपूर्ति हो सके तथा घरेलू, व्यवसायिक व उद्योगों इसका उपयोग हो सके, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। स्मार्ट ग्रिड स्टेशन के निर्माण के लिए जगह की भी पहचान कर ली गई है। बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के विकास कार्य का भी जायजा लिया एवं प्रगति की समीक्षा की।

महानगर निगम सम्मेलन कक्ष में राज्य के ऊर्जा, उद्योग, एमएसएमइ व गृह मंत्री दिव्य शंकर मिश्र ने बिजली आपूर्ति एवं उद्योग के विकास पर समीक्षा की। इसमें राउरकेला विधायक शारदा नायक, एसपी मुकेश कुमार भामो, एडीएम व नगर निगम आयुक्त दिव्य ज्योति परीडा मौजूद थे। मंत्री मिश्र ने शहर में निरंतर बिजली की आपूर्ति बरकरार रहे, इसके लिए विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से बातचीत की। निजी, व्यवसायिक एवं उद्योग क्षेत्र में व्यवहार के लिए विशेष स्मार्ट ग्रिड स्टेशन निर्माण का काम शुरू करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। इसके लिए शीघ्र जगह पहचान करने को कहा है। इसके अलावा बणई व गुरुंडिया ब्लाक में बिजली संबंधित समस्या की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट किया गया। ऊर्जा मंत्री मिश्र ने इसके समाधान के लिए अधिकारियों को पहल करने को कहा है। समीक्षा बैठक में बिजली विभाग, उद्योग एवं इडको विभाग एवं प्रशासनिक विभाग के अधिकारी शामिल थे। अपने दौरे में मंत्री मिश्र ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एडीएम दिव्य ज्योति परीडा, इडको के डिवीजनल प्रमुख विजय कुमार महंती, एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके नारायण एवं डिजाइन टीम के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी