कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए करें मौन प्रार्थना

कोरोना महामारी से हमने कई अपनों को खोया। रिश्तेदार जान पहचान के लोगों के परिवार के लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:13 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:13 AM (IST)
कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए करें मौन प्रार्थना
कोरोना से जान गंवाने वालों के लिए करें मौन प्रार्थना

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना महामारी से हमने कई अपनों को खोया। रिश्तेदार, जान पहचान के लोगों के परिवार के लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कई लोगों का असमय निधन हो गया। शोक-संतप्त परिवार वालों को हम उनके घर जाकर ढांढस नहीं बंधा सके। दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक साथ बैठ कर प्रार्थना भी नहीं कर सके। दैनिक जागरण की ओर से दिवंगत लोगों की सद्गति तथा अस्पताल व घरों में कोरोना का इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए 14 जून को 11 बजे सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। हम सभी कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे एवं उनकी स्मृति में पौधारोपण करेंगे। कोरोना महामारी में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। कितने ही हमारे परिचित व रिश्तेदार कोरोना से पीड़ित हुए एवं असमय मौत हो गई। हम उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके एवं परिवार वालों के पास जाकर उनके प्रति संवेदना भी प्रकट नहीं कर सके। कोरोना गाइडलाइन के चलते हमारा बाहर निकलना ही मुश्किल था। दैनिक जागरण की ओर से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर सर्व धर्म प्रार्थना का कार्यक्रम आयोजित किया है, जो सराहनीय है। अधिक से अधिक लोग प्रार्थना करें।

ऋतु अग्रवाल, मायुमं, जागृति, राजगांगपुर। कोरोना महामारी ने हमारे कई परिचितों व स्वजनों को हमसे छीन लिया है। मानवता के नाते हम उनके घरों तक नहीं जा पाए। उनके लिए प्रार्थना भी नहीं कर पाए। परिवार वालों के पास हम जाकर संवेदना भी नहीं जता सके। दैनिक जागरण की ओर से ऐसे लोगों के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है, यह सराहनीय है। इससे जो हमारे बीच नहीं रहे उनके परिजनों को दुख सहने की क्षमता मिलेगी। जो बीमार हैं उन्हें रोग से संघर्ष में मनोबल मिलेगा। इस प्रार्थना एवं स्मृति में पौधारोपण से हमारा आने वाला कल भी अच्छा होगा।

- नरेश आर्या, चेयरमैन, यूनिटेक ग्रुप। दैनिक जागरण का सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम इस संकट में शक्ति देने में मददगार होगा। हम एक साथ मिलकर ईश्वर से दिवंगत लोगों की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे तथा अस्पताल व घरों में इलाज करा रहे मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करेंगे तो अवश्य हमारी मनोकामना पूरी करेंगे। कोरोना महामारी से मानव समाज को मुक्ति मिले इसके लिए भी हमें प्रार्थना करना होगा। सर्व धर्म प्रार्थना के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी अच्छी पहल है। अधिक से अधिक पौधे लगाएं व उनकी सुरक्षा करें।

- रिकू सामल, सामाजिक कार्यकर्ता, राउरकेला। कोरोना महामारी मानव समाज के लिए बड़ा संकट बन कर आया है। इस महामारी ने जाने पहचाने लोगों में कई को हमसे छीन लिया। बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। अब भी कई लोग इलाज करा रहे हैं। लॉकडाउन के नियम के चलते हम परिवार के लोगों के इस दुख में शामिल होकर उनका दर्द भी नहीं बांट पा रहे हैं। दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना के जरिए दिवंगत लोगों की शांति तथा इलाजरत लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें। अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हों।

- पूजा खिल्लानी, राजगांगपुर। कोरोना महामारी के चलते कई लोग हमेशा के लिए यह संसार छोड़ कर चले गए। कई जाने पहचाने लोग, जिनका हम अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके। शोक संतप्त परिवार से मिलकर उनके दुख में भी खड़े नहीं हो सके। इस संकट में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल रहा। संगठन के जरिए केवल जरूरतमंद लोगों तक ही सेवा पहुंचायी जा सकी। दैनिक जागरण की ओर से दिवंगत लोगों की सद्गति व बीमार लोगों के स्वस्थ होने की कामना को लेकर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है हम सभी इसमें शामिल होंगे।

-डा. मंजू अग्रवाल, अध्यक्ष, पहली किरण। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते हम घरों में ही बंद होकर रह गए। कई अपने लोगों की कोरोना महामारी में असमय मौत हो गई। अंतिम यात्रा, अंतिम संस्कार तथा परिवार वालों के साथ दुख के समय खड़े भी नहीं हो सके। मानवता के नाते हम उन दिवंगत लोगों के लिए एक साथ बैठ कर प्रार्थना भी नहीं कर पा रहे हैं। दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना में हम सभी शामिल होकर दिवंगत लोगों की सद्गति के साथ भगवान उनके परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति दें इसके लिए प्रार्थना करेंगे।

- धीरेन सेनापति, प्रवक्ता, ओडिशा प्रदेश भाजपा

chat bot
आपका साथी