सजना संग ली सेल्फी, चांद का दीदार कर खोला व्रत

दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण का उत्सव करवा चौथ का पर्व रविवार को शहर में उत्साह के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:29 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:29 AM (IST)
सजना संग ली सेल्फी, चांद का दीदार कर खोला व्रत
सजना संग ली सेल्फी, चांद का दीदार कर खोला व्रत

संसू, बंडामुंडा : दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण का उत्सव करवा चौथ का पर्व रविवार को शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पति के नाम की मेहंदी हाथों पर रचाकर श्रृंगार किया। सुबह के समय परिवार और आस पड़ोस की सुहागिनों ने एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा सुनी। शाम को घरों में पूजन के बाद चांद के साथ सजना का दीदार कर उनके हाथों से पानी पीकर आशीर्वाद लिया। नवविवाहित महिलाओं ने दिनभर पति के साथ सेल्फी लेकर दांपत्य जीवन की खुशियां इंटरनेट मीडिया के जरिए वाट्सएप फेसबुक व ट्विटर पर साझा की।

करवा चौथ पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से गुलजार चल रहे बाजार में खरीदारी का परिमाण रविवार को सुहागिनों के उत्साह से दिखाई दिया। सुहागिनों ने एक दिन पहले ही हाथों में मेहदी लगवा कर रविवार को 16 श्रृंगार किए। पति की दीर्घायु के लिए ने व्रत रखा। सजने-संवरने के बाद सुबह से ही घरों और मंदिरों में सामूहिक कथा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में व्रतियों ने शामिल होकर कथा सुनी। शाम के समय देवी मां पार्वती व भगवान की शिव की पूजा अर्चना की तथा चांद निकलने पर चलनी से पति का दीदार कर आरती उतारते हुए पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की तथा उनके हाथ पानी पीकर व्रत खोला। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ सामूहिक भोजन कर त्योहार मनाया।

सजना के साथ चला सेल्फी का दौर : करवाचौथ पर सुहागिनों ने स्मार्ट फोन का जमकर लाभ उठाया। पति के साथ अनगिनत सेल्फी मोबाइल में कैद कर करवा चौथ को यादगार बनाया। नवविवाहित जोड़ों ने पहली करवा चौथ को विशेष मनाने के लिए सेल्फी के साथ स्टूडियो में भी अपनी पहली करवाचौथ पर विशेष फोटोग्राफी कराई।

ब्यूटी पार्लरों में रही भीड़ : नवविवाहित महिलाएं करवाचौथ पर दूल्हन की तरह सजीं। ब्यूटी पार्लरों में सुहागिनों की सुबह और दोपहर के समय अधिक भीड़ रही। पार्लर की संचालिका अनामिका ने बताया कि जिनकी पहली करवाचौथ है, वे महिलाएं दो दिन पहले ही फेशियल करा गई थी। उसी समय तैयार होने का समय लिया गया था। रविवार को सुबह से ही नवविवाहिताएं पार्लर पर पहुंची, जिन्हें दूल्हन की तरह तैयार किया गया।

chat bot
आपका साथी