शोएब के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हो : कुसुम

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में देश में अव्वल राउरकेला के शोएब आफताब ने ओडिशा का नाम रोशन किया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:48 PM (IST)
शोएब के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हो : कुसुम
शोएब के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हो : कुसुम

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में देश में अव्वल राउरकेला के शोएब आफताब ने ओडिशा का नाम रोशन किया था। अब दिल्ली एम्स में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे शोएब ने भगवान श्रीराम को लौंडा संबोधित करते हुए एक वीडियो ट्विटर में ट्रेंड कर पूरे विश्व में ओड़िशा का नाम बदनाम किया है। उस पर राजद्रोह का मामला दर्ज करने एवं संस्थान से निष्कासित करने की मांग विश्व हिदू परिषद के वरिष्ठ नेता शांतनु कुसुम ने की है।

शांतनु कुसुम ने कहा है कि दिल्ली एम्स के छात्र शोएब के भीतर प्रभु राम तथा हिदू समाज व संस्कृति के प्रति जिस तरह की घृणा एवं विद्वेष भरा हुआ है वह देश के लिए शुभ कर नहीं है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक युवा छात्र के मन में श्रीराम तथा हिदू समाज के प्रति घृणा भाव कैसे आया, यह भी जांच का विषय है। कुसुम ने कहा है कि प्रभु श्रीराम हिदुओं के लिए आदर्श के प्रतीक हैं। उन्हें संस्कार एवं राष्ट्र भक्ति का पथ प्रदर्शक माना जाता है। भगवान श्रीराम के आदर्श के बिना एक सांस्कृतिक भारत की परिकल्पना असंभव है। एक राष्ट्रीय संस्थान के छात्र शोएब ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, दशरथ व कैकेई के प्रति जिन जिस अपशब्दों का प्रयोग किया है वह करोड़ों राम भक्तों की आस्था के प्रति कुठाराघात है। शोएब के इस कुत्सित मानसिकता से देश के अन्य संस्थानों के विद्यार्थी एवं युवा पीढ़ी को भी दिगभ्रमित करेगा जो देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इस लिए उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाने एवं संस्थान से निष्कासित करने की मांग शांतनु कुसुम ने की है।

chat bot
आपका साथी