आग से झुलसी महिला की मौत

बड़गांव थाना अंतर्गत मुंडा गांव के छत्रियापाड़ा में आग से झुलसने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान 26 वर्षीय हरप्रिया छत्रिया की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:01 PM (IST)
आग से झुलसी महिला की मौत
आग से झुलसी महिला की मौत

जासं, राउरकेला : बड़गांव थाना अंतर्गत मुंडा गांव के छत्रियापाड़ा में आग से झुलसने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान 26 वर्षीय हरप्रिया छत्रिया की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार 18 सितंबर को हरप्रिया अपने घर में सो रही थी। बिछावन के नीचे डिबरी जल रही थी। असावधानी वश कपड़ा उसके ऊपर गिर गया एवं आग लगने से वह झुलस गई थी। उसके शरीर का 80 फीसद हिस्सा जल गया था। उसे इलाज के लिए आइजीएच राउरकेला में भर्ती कराय गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस लाश को जब्त करने के साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरु की।

chat bot
आपका साथी