शक्तिनगर में छिनतई का शिकार हुई महिला, गंभीर

शक्तिनगर में दवा लेकर स्कूटी से घर लौट रही महिला का बैग छीन कर उचक्के फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:05 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:05 AM (IST)
शक्तिनगर में छिनतई का शिकार हुई महिला, गंभीर
शक्तिनगर में छिनतई का शिकार हुई महिला, गंभीर

जासं, राउरकेला : शक्तिनगर में दवा लेकर स्कूटी से घर लौट रही महिला का बैग छीन कर उचक्के फरार हो गए। घटना के क्रम में स्कूटी सवार महिला का संतुलन बिगड़ गया एवं गिरने से उसे गंभीर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर झीरपानी थाना की पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

शक्तिनगर निवासी मीनाक्षी धर दोपहर में स्कूटी लेकर दवा लेने के लिए गई थीं। लौटने के दौरान पीछा करते हुए दो लुटेरे आए और उसके हाथ में टंगा वेनेटी बैग छीन लिया। बैग खींचने के दौरान संतुलन बिगड़ने से मीनाक्षी गिर गई एवं उसे गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के आइजीएच ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। कोयलनगर से आटो चोरी : कोयलनगर ए ब्लाक में घर के पास खड़ी आटो चुरा ली गई। इस संबंध में झीरपानी थाने में शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। कोयलनगर के ए-257 में पद्मलोचन दास एवं परिवार के लोग रहते हैं। उनके भाइयों ने हमेशा की तरह तीन आटो अपने घर के पास ही खड़ा किए थे। रात को अज्ञात लोगों ने एक आटो चुरा लिया। सुबह इसका पता चला। पद्मलोचन ने आसपास आटो की तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। इसके बाद झीरपानी थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विदेशी शराब के साथ अवैध कारोबारी गिरफ्तार : आबकारी विभाग की ओर से बणई ब्लाक के पांडरीशिला गांव में छापेमारी की गई। यहां से 33 बोतल विदेशी शराब के साथ अवैध कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान पांडरीशिला गांव में शराब रखकर अवैध तरीके से बेचने की सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने श्रीकांत कुमार पटनायक व एएसआइ अब्दुल अनवर की अगुवाई में छापेमारी की। इसमें पांडरीशिला गांव के भष्म सामल को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया गया।

chat bot
आपका साथी