पीएम नरेन्द्र मोदी को 2047 में मेरा भारत की परिकल्पना से अवगत कराएंगे बंडामुंडा के विद्यार्थी

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डाक संभाग के तहत रेलनगरी बंडामुंडा के विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्रा देश के प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लेखन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायक एवं 2047 में मेरा भारत की परिकल्पना से अवगत कराएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:41 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:41 AM (IST)
पीएम नरेन्द्र मोदी को 2047 में मेरा भारत की परिकल्पना से अवगत कराएंगे बंडामुंडा के विद्यार्थी
पीएम नरेन्द्र मोदी को 2047 में मेरा भारत की परिकल्पना से अवगत कराएंगे बंडामुंडा के विद्यार्थी

संसू, बंडामुंडा : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डाक संभाग के तहत रेलनगरी बंडामुंडा के विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्रा देश के प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लेखन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायक एवं 2047 में मेरा भारत की परिकल्पना से अवगत कराएंगे। अभियान के लिए शहर के तमाम सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों ने लगभग 2 हजार 500 पोस्टकार्ड लेखन का लक्ष्य लिया है। यह अभियान देशभर के काफी स्कूलों में एक दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग संगठित रूप से कार्य कर रहे है। बंडामुंडा में यह अभियान आगामी 20 दिसंबर तक चलेगा। इसको लेकर डाक निरीक्षकों को स्कूल जाकर पोस्टकार्ड लेखन अभियान के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना है। अभियान में केंद्रीय विद्यालय, रेलवे हाईस्कूल के साथ-साथ सीबीएसई व ओडिशा बोर्ड से संबंधित स्कूल के कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले रहे है।

पोस्टकार्ड लेखन में इन भाषाओं का हो रहा उपयोग : पोस्टकार्ड लेखन के लिए अलग-अलग भाषा का उपयोग किया जा रहा है। इसमें अंग्रेजी, हिदी और संविधान की सभी अधिसूचित भाषाओं का उपयोग किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया यह रहेगी कि सर्वोत्तम विचारों वाले अधिकतम 10 पोस्टकार्ड को शॉर्टलिस्ट कर सभी प्रविष्टियों की स्क्रीनिग की जाएगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ 10 पोस्टकार्ड को स्कैन करके पोर्टल पर संबंधित स्कूल द्वारा अपलोड किया जाएगा। बंडामुंडा के डाक विभाग के कर्मचारी द्वारा क्षेत्र के सभी स्कूलों के छात्र-छात्रा को इस अभियान में भाग लेने का अनुरोध कर रहे है। अभियान को सफल बनाने के लिए कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बंडामुंडा केंद्रीय विद्यालय में कुल एक हजार विद्यार्थियों को पोस्ट कार्ड बांटा गया है। छात्र बड़े ही उत्साहित होकर पोस्ट कार्ड पर अपना अपना संवाद लिख रहे हैं।

-अक्षय राय, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय बंडामुंडा रेलवे हाई स्कूल में 200 छात्र-छात्राओं को पोस्ट कार्ड बांटा गया है। जिन पर छात्र-छात्राओं के द्वारा संवाद लिख कर भेजा जा रहा है।

-बीसी पात्र, प्राचार्य, रेलवे हाईस्कूल

chat bot
आपका साथी