संजू बनी अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन राउरकेला का 2020-22 की नई कार्यकारिणी की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष वंदना टिबरेवाल द्वारा सोमवार को की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:09 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 02:09 AM (IST)
संजू बनी अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष
संजू बनी अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, राउरकेला : अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, राउरकेला का 2020-22 की नई कार्यकारिणी की घोषणा संस्थापक अध्यक्ष वंदना टिबरेवाल द्वारा सोमवार को की गई। नई कमेटी में अध्यक्ष संजू अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रा बंसल, सचिव मेघा अग्रवाल, सह सचिव निशि भाजिका, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, जन संपर्क रीना अग्रवाल, संपादक खुशबु मोदी, सह संपादक सारिका अग्रवाल को चुना गया है। इस मौके पर सम्मेलन की संस्थापक अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय उपमहामंत्री वंदना टिबड़ेवाल ने नए पदाधिकारियों को शपथ पाठ कराने के साथ संस्था की पिन प्रदान कर शुभकामना भी दी। अध्यक्ष संजू अग्रवाल ने सर्वसम्मति से चयन के लिए संस्थापक अध्यक्ष एवं अपने सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी