राउरकेला स्टेशन परिसर बना जुआरियों का अड्डा

राउरकेला मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर जुआरियों का अड्डा बन गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:17 AM (IST)
राउरकेला स्टेशन परिसर बना जुआरियों का अड्डा
राउरकेला स्टेशन परिसर बना जुआरियों का अड्डा

जासं, राउरकेला : राउरकेला मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर जुआरियों का अड्डा बन गया है। यहां युवा दिन-दहाड़े जुआ खेलते देखे जा सकते हैं। काबिलेगौर बात यह है कि उक्त मार्ग से आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों व कर्मियों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है बावजूद इसके किसी का ध्यान इस ओर नहीं है। स्टेशन परिसर में जुआरियों के अलावा नशेड़ियों की जमघट भी आम बात है। इनके बीच गाली-गलौज की नौबत बनने पर उक्त मार्ग से आम यात्रियों का निकलना दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि यात्री सुरक्षित स्टेशन आना-जाना कर सके। ब्राह्माणी नदी में मिला लापता युवक का शव : कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत भट्टीटोला क्षेत्र से लापता युवक का शव ब्राह्मणी नदी के तरकेरा घाट से बरामद किया गया। रघुनाथपाली थाना की पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। 44 वर्षीय संजय महतो भट्टी टोला में अशोक पलई के खेत में सब्जी की खेती कर आजीविका चलाता था। गुरुवार की सुबह वह घर से बाहर निकला था। उसके नहीं लौटने पर खोजबीन की गई एवं रात को साढ़े नौ बजे पुलिस चौकी में इसकी जानकारी दी गई थी। इसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी। शुक्रवार को रघुनाथपाली पुलिस के द्वारा तरकेरा घाट से एक युवक का शव बरामद कर परिवार वालों को उसकी पहचान के लिए बुलाया गया। उसकी पहचान संजय के रूप में होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया एवं इसकी जांच शुरू की गई है। नदी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जतायी जा रही है।

chat bot
आपका साथी