राउरकेला मजदूर सभा ने दी हड़ताल की नोटिस

हिन्द मजदूर सभा संबद्ध राउरकेला मजदूर सभा की ओर से 6 मई को हड़ताल पर जाने एवं इस दिन बिसरा चौक पर धरना देने का नोटिस सेल प्रबंधन को दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:08 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:08 AM (IST)
राउरकेला मजदूर सभा ने दी हड़ताल की नोटिस
राउरकेला मजदूर सभा ने दी हड़ताल की नोटिस

जागरण संवाददाता, राउरकेला : हिन्द मजदूर सभा संबद्ध राउरकेला मजदूर सभा की ओर से 6 मई को हड़ताल पर जाने एवं इस दिन बिसरा चौक पर धरना देने का नोटिस सेल प्रबंधन को दिया गया है। सभा की ओर कोरोन गाइडलाइन का पालन करते हुए सुबह 8 बजे से बिरसा चौक पर आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया है। यूनियन के अध्यक्ष प्रभाकर चंपतीराय, महासचिव शशधर नायक, उपाध्यक्ष खगेन्द्र बेहरा ने आरएसपी प्रशासनिक भवन जाकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम पर मुख्य महाप्रबंधक राजन मिश्र को नोटिस सौंपा है। अपने हड़ताल की प्रति स्थानीय श्रम आयुक्त केन्द्रीय, संयुक्त श्रम आयुक्त, सुंदरगढ़ जिलापाल, अतिरिक्त जिलापाल व एसपी को भी सौंपा है। संगठन की प्रमुख सात मांगों में इस्पात श्रमिकों के लिए शीघ्र वेतन समझौता करने, न्यूनतम 15 फीसद एमजीबी, 35 फीसद वेरियबल फ्रिज, संपूर्ण बकाया एक साथ देने, पेंशन योजना में कंपनी का 2 फीसद हिस्सा, ग्रेच्युटी सिलिग खत्म करने, ठेका श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने, पूरे सेल में एकक मजदूरी व्यवस्था लागू करने, आरआइएनएल के निजीकरण के फैसले को वापस लेने आदि शामिल हैं। इसके साथ ही यूनियन के बरसुआं, तालडीह लौह अयस्क में भी उस दिन हड़ताल का पालन करने के लिए मुख्य महाप्रबंधक पीके रथ को यूनियन की ओर से ज्ञापन दिया गया है। इसमें यूनियन के उपाध्यक्ष पीतवास सेठी, सचिव राजेश बेहरा, केसी राउत, नरेश नायक शामिल थे। श्रमिक हित में आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान स्थायी व ठेका श्रमिकों से किया गया है। चोरी के लिए आया युवक बाइक छोड़ कर फरार : चोरी की नीयत से आए युवक को कांसबहाल चौकी की पुलिस के द्वारा पीछा किया गया। कुछ दूरी पर वह बाइक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा बाइक को जब्त कर लिया गया है एवं इसकी जांच की जा रही है। मंगलवार की रात करीब एक बजे पुलिस गश्त लगा रही थी तभी विलेइगड़ के एक युवक को बाइक पर देखा गया। पुलिस द्वारा जब उसका पीछा किया गया तो वह कुछ दूर जाकर बाइक छोड़ कर फरार हो गया। बाइक में पेचकश एवं एक फावड़ा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक किसी दुकान का शटर तोड़ने व चोरी करने की नीयत से आया था। पुलिस द्वारा बाइक को जब्त कर लिया गया है एवं इसकी जांच शुरू की है तथा संबंधित युवक का पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी