राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 17 तक रद

प्रि नन इंटरलॉकिग एवं थर्डलाइन का काम चलने के कारण राउरकेला-झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को 17 जुलाई तक के लिए रद कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 09:47 PM (IST)
राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 17 तक रद
राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 17 तक रद

जासं, राउरकेला : प्रि नन इंटरलॉकिग एवं थर्डलाइन का काम चलने के कारण राउरकेला-झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को 17 जुलाई तक के लिए रद कर दिया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जुलाई से जारी प्रि-नन इंटरलॉकिग का काम 14 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 15 से 16 जुलाई तक नन इंटरलॉकिग का काम किया जाएगा। राजगांगपुर रेलवे यार्ड के साथ बामड़ा से राउरकेला के बीच थर्ड लाइन का काम भी चल रहा है। इस कारण 17 जुलाई तक राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन रद रहेगी। रेल कर्मी से मोबाइल लूट के मामले में आरोपित गिरफ्तार : प्लांट साइट थाना की पुलिस ने रेल कर्मचारी से मोबाइल लूट के मामले में गोपबंधुपल्ली के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। रेल कर्मचारी राजू सिंह 7 जुलाई की रात को काम खत्म कर रेलवे कालोनी स्थित अपने क्वार्टर लौट रहा था। तभी गोपबंधुपाली रेलवे तालाब के पास युवक ने उसे रोका एवं मोबाइल लूट कर फरार हो गया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। इस मामले में गोपबंधुपल्ली के राहुल बड़ाई को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी जब्त किया गया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। किशोरी का अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार : लहुणीपाड़ा थाना की पुलिस ने कुरेइडेगा पंचायत के गणिघषा गांव निवासी 20 वर्षीय निरंजन महंतो को किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है। निरंजन का इलाके की किशोरी के साथ प्रेम संबंध था एवं वह उसे लेकर 7 जून को फरार हो गया था। इस संबंध में परिवार के लोगों ने लहुणीपाड़ा थाने में 9 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी