ग्रेड तालिका में राउरकेला सरकारी आइटीआइ पिछड़ा, मिले मात्र 2.85 अंक

देश के श्रेष्ठ 100 आइटीआइ की सूची जारी कर दी गई है। इसमें ओडिशा के छह संस्थान शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:33 PM (IST)
ग्रेड तालिका में राउरकेला सरकारी आइटीआइ पिछड़ा, मिले मात्र 2.85 अंक
ग्रेड तालिका में राउरकेला सरकारी आइटीआइ पिछड़ा, मिले मात्र 2.85 अंक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : देश के श्रेष्ठ 100 आइटीआइ की सूची जारी कर दी गई है। इसमें ओडिशा के छह संस्थान शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी श्रेष्ठता साबित करने वाला राउरकेला सरकारी आइटीआइ इस सूची में पिछड़ गया है। ब्रह्मपुर, हिजिलीकाटू, जाजपुर, कटक झारसुगुड़ा एवं पुरी आइटीआइ को इस सूची में जगह मिली है। यहां तक कि ग्रेड में पीछे रहने वाले फुलवाणी को 3.1 अंक, बौद्ध को 3 अंक, पट्टामुंडई स्टेट इंस्टीट्यूट आफ प्लंबिग टेक्नोलॉजी को 2.88 अंक अंक मिले हैं जबकि राउरकेला सरकारी आइटीआइ को मात्र 2.85 अंक प्राप्त हुए हैं।

छात्रों की संख्या के आधार पर राउरकेला सरकारी आइटीआइ राज्य में कटक, ब्रह्मपुर, हीराकूद जैसे बड़े आइटीआइ में शामिल है। वर्ष 2008 में राउरकेला सरकारी आइटीआइ कालेज को सेंटर आफ एक्सलेंस की मान्यता मिली थी। 2017, 2018 व 2019 में अखिल भारतीय स्तरपर यहां के छात्रों ने अप्रेंटिस टॉपर बनकर श्रेष्ठता साबित की थी। खेल के क्षेत्र में भी राउरकेला सरकारी आइटीआइ का स्थान काफी आगे है। यहां 1700 से अधिक विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 19 ट्रेड के लिए यहां सभी तरह के संसाधन उपलब्ध हैं। इसके बावजूद ग्रेड तालिका में देश व राज्य स्तर पर जगह नहीं मिलने से निराशा देखी जा रही है। आइटीआइ में प्लेसमेंट व्यवस्था के साथ बड़े संस्थानों में दक्षता विकास तथा समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ सहभागिता कार्यक्रम, उपलब्ध संसाधन व विकास, छात्रों की संख्या बढ़ाने समेत हर क्षेत्र में अच्छा काम होने के बावजूद तालिका में इसे पीछे रखे जाने को लेकर कई सवाल उठाये जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी