राउरकेला जिला युवा कांग्रेस कमेटी की घोषणा, रघुनाथपाली क्षेत्र के अध्यक्ष बने अनिल गुरुंग

राउरकेला जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दास की अनुशंसा पर राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. स्मृतिरंजन लेंका व राउरकेला युवा कांग्रेस प्रभारी वीरेन कुमार दलाई ने राउरकेला जिला युवा कांग्रेस की पूर्णाग कमेटी की घोषणा कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:42 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:42 PM (IST)
राउरकेला जिला युवा कांग्रेस कमेटी की घोषणा, रघुनाथपाली   क्षेत्र के अध्यक्ष बने  अनिल गुरुंग
राउरकेला जिला युवा कांग्रेस कमेटी की घोषणा, रघुनाथपाली क्षेत्र के अध्यक्ष बने अनिल गुरुंग

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दास की अनुशंसा पर राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. स्मृतिरंजन लेंका व राउरकेला युवा कांग्रेस प्रभारी वीरेन कुमार दलाई ने राउरकेला जिला युवा कांग्रेस की पूर्णाग कमेटी की घोषणा कर दी है। रघुनाथपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए अनिल गुरुंग अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही जिला युवा कांग्रेस में चार उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, आठ सचिव एवं एक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष के रूप में सुधीर चौहान, शेख इस्तेहार अहमद, किरण एरिका खलको व गुलराज अंसारी को रखा गया है। वहीं, 14 महासचिव में आकाश श्रीचंदन, अलिअक हसन, अंकित रजक, अनमोल राय, विवेक बड़ाइक, विश्वभूषण महापात्र, देवाशीष बिश्वाल, ईश्वर प्रसाद डुमुरी, मुकेश सिंह, परमानंद बेहरा, शिव सूना, सिकंदर अहमद, गीता ओराम व रोशन तिर्की शामिल किए गए हैं। आठ सचिव में विकास कुमार लकड़ा, नवीन गुरुंग, शहरयार मिर्जा, विवेक महानंद, चंदन महतो, सूरज भगत, रंजीता खलको का नाम शामिल है। सुमित जिदल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई कमेटी के द्वारा परस्पर समन्वय बनाने के साथ पार्टी के वृहत हित के लिए काम करने, युवा समाज को संगठित कर उनके हक के लिए संघर्ष करने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ पहल करने की उम्मीद अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र दास ने प्रकट की है। साइकिल से गिरकर युवक की मौत : टांगरपाली थाना क्षेत्र के टांगरपाली बिजवन बस्ती निवासी लाधु मुंड़ा (49) सोमवार की शाम को साइकिल से जाने के दौरान रेंगाली बस्ती के निकट दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के बेटे कान्हू मुंडा ने टांगरपाली थाना को जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी