अत्याधुनिक खेल ढांचे से जुड़ जाएगा बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम

ओडिशा सरकार ने स्मार्टसिटी राउरकेला में एक अत्याधुनिक खेल अवसंरचना स्थापित करने के लिए विभिन्न पहल की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 08:57 AM (IST)
अत्याधुनिक खेल ढांचे से जुड़ जाएगा बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम
अत्याधुनिक खेल ढांचे से जुड़ जाएगा बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम

जागरण संवाददाता, राउरकेला : ओडिशा सरकार ने स्मार्टसिटी राउरकेला में एक अत्याधुनिक खेल अवसंरचना स्थापित करने के लिए विभिन्न पहल की हैं। वर्ष 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप के लिए बीपीयूटी परिसर में शहीद बिरसा मुंडा के नाम से देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसी तरह, राउरकेला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बैडमिटन और लॉन टेनिस के लिए बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही स्टेडियम का निर्माण किया पूरा हो जाएगा।

राउरकेला स्मार्टसिटी की प्रमुख परियोजनाओं में से बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम एक है। इसके चालू होते ही स्मार्टसिटी राउरकेला का राज्य के खेल मानचित्र पर विशेष स्थान होगा। खेल का यह आधुनिक बुनियादी ढांचा कुछ ही महीनों में बन कर पूरा हो जाएगा। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था होने की बात राउरकेला स्मार्टसिटी के सीईओ व नगर निगम के आयुक्त दिव्यज्योति परीडा ने कही है।

पानपोष में करीब ढाई एकड़ जमीन पर स्टेडियम बनाया जा रहा है। इसके शुरू होते ही यहां पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बैडमिटन और लॉन टेनिस मैचों की मेजबानी करना संभव होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को यहां अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

स्टेडियम में विश्व बैडमिटन महासंघ मानक के तीन इंडोर बैडमिटन कोर्ट हैं। एक आउटडोर लॉन कोर्ट भी बनाया जा रहा है। इसमें 350 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायर और अन्य अधिकारियों के लिए यहां विशेष कमरों की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की फिटनेस के लिए यहां अत्याधुनिक व्यायामशाला की स्थापना की जा रही है। व्यायामशाला का उपयोग स्थानीय एथलीट भी कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी