बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण सुरक्षा का पाठ

हमीरपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार की सुबह रोटर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 05:29 PM (IST)
बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण सुरक्षा का पाठ
बच्चों को पढ़ाया पर्यावरण सुरक्षा का पाठ

जागरण संवाददाता, राउरकेला : हमीरपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार की सुबह रोटरी क्लब ऑफ राउरकेला क्वीन्स के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता का अलख जगाया गया और बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।

इस मौके पर खासकर प्लास्टिक व पॉलीथीन के इस्तेमाल से प्रकृति को होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया जा रहा है। क्लब की ओर से समय समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहता है।

रोटरी क्लब की ओर से आयोजित इस जागरूकता पाठशाला में स्कूली में बच्चों को पॉलीथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इसकी जानकारी नाटकों का मंचन कर दी गई। बच्चों को बताया गया कि प्लास्टिक व पॉलीथीन प्रकृति के साथ-साथ मानव जीवन के लिए कितने खतरनाक है। बताया गया कि पॉलीथीन की वजह से ड्रेन जाम हो जाने से जल निष्कासन का काम नहीं हो पाता। जिससे बारिश के दिनों में जरा सी बारिश होने से भी कृत्रिम बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके समेत पॉलीथीन व प्लास्टिक नष्ट न होन से जमीन पर पड़े रहने से जमीन की उर्वरता नष्ट होने के साथ जैविक असुंतलन के कारण प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखाने से बाज नहीं आती। केरल में आयी विनाशकारी बाढ़ को भी पर्यावरण सरंक्षण के प्रति ध्यान न देने का परिणाम बताया गया। इस दौरान बच्चों को यह भी बताया गया कि वे स्वयं पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने समेत अपने मित्र, रिश्तेदारों व परिवार के लोगों को भी जागरूक करने का काम करें।

chat bot
आपका साथी