गुरुंडिया के कंसर कॉलोनी की सड़कें बदहाल

गुरुंडिया ब्लाक के कुंडेइडीहा पंचायत में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 28 साल पहले बनी कंसर कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:20 AM (IST)
गुरुंडिया के कंसर कॉलोनी की सड़कें बदहाल
गुरुंडिया के कंसर कॉलोनी की सड़कें बदहाल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुरुंडिया ब्लाक के कुंडेइडीहा पंचायत में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 28 साल पहले बनी कंसर कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल हैं। बारिश के दिनों में इस गांव तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। कीचड़ वाले रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। कई लोग रास्ते में गिरकर जख्मी हो चुके हैं। इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद पहल नहीं की जा रही है। कंसर गांव 1987 में बह गया था। लोग जान बचाकर किसी तरह सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। तत्कालीन सांसद व जिलापाल के प्रयास से बेघर लोगों को बसाने के लिए कंसर कॉलोनी का निर्माण का निर्णय लिया गया तथा 1992 में घर बनकर तैयार हुए तथा प्रभावित लोगों को हस्तांतरित किया गया। यहां 50 घर बनाये गये हैं जिसमें ढाई सौ से अधिक लोग रह रहे हैं। कॉलोनी को बने हुए 28 साल बीत चुके हैं पर यहां तक जाने के लिए कंक्रीट व अच्छी सड़क अबतक नहीं बन पाई है। बारिश होते ही रास्ता कीचड़युक्त हो जाता है एवं लोगों को आने जाने में काफी असुविधा होती हैं। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार कुंडेइडीहा पंचायत के सरपंच तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर पक्की सड़क निर्माण का अनुरोध किया गया पर अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी