उदितनगर परेड मैदान में राजस्व आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि

कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्रीय दिवस पालन कमेटी व नगर प्रशासन की ओर से राउरकेला के उदितनगर परेड मैदान में इस वर्ष केवल राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:38 PM (IST)
उदितनगर परेड मैदान में राजस्व आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि
उदितनगर परेड मैदान में राजस्व आयुक्त होंगे मुख्य अतिथि

जासं, राउरकेला : कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्रीय दिवस पालन कमेटी व नगर प्रशासन की ओर से राउरकेला के उदितनगर परेड मैदान में इस वर्ष केवल राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया जाएगा। उत्तरांचल राजस्व आयुक्त निरंजन साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर तिरंगा फराएंगे। अन्य क्षेत्रों में भी कोविड नियम का पालन करते हुए स्वाधीनता दिवस मनाया जाएगा। राउरकेला इस्पात संयंत्र की ओर से इस्पात स्टेडियम व मिनी स्टेडियम फर्टिलाइजर में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

नगर प्रशासन की ओर से उदितनगर परेड मैदान में स्वाधीनता दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्य अतिथि उत्तरांचल राजस्व आयुक्त निरंजन साहू सुबह 9.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर परेड नहीं होगी, केवल पुलिस की टुकड़ियां ही सलामी देंगी तथा कोराना योद्धाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम है। सांस्कृतिक सहित अन्य कोई कार्यक्रम नहीं होगा। विभिन्न संस्थान व क्लबों में भी स्वाधीनता दिवस सादगी से मनाया जाएगा। राउरकेला इस्पात संयंत्र की ओर से प्रशासनिक भवन में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया जाएगा। इस्पात स्टेडियम व फर्टिलाइजर मिनी स्टेडियम में किसी तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

chat bot
आपका साथी