नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगी ग्रेच्युटी

ग्रेच्युटी की राशि प्रदान करने की मांग को लेकर राउरकेला महानगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ओर से धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:59 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:59 AM (IST)
नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगी ग्रेच्युटी
नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगी ग्रेच्युटी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : ग्रेच्युटी की राशि प्रदान करने की मांग को लेकर राउरकेला महानगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ओर से धरना दिया गया। 40 से अधिक कर्मचारी इसमें शामिल होने के साथ अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट किया। दुर्गा पूजा से एक महीने पहले इसे प्रदान करने का भरोसा अधिकारियों की ओर से दिया गया था पर अबतक इसे पूरा नहीं किया गया है। धरना के बाद अधिकारियों ने फिर से उन्हें आश्वासन दिया है। इसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया।

राउरकेला महानगर निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ओर से ग्रेच्युटी प्रदान करने की मांग को लेकर लंबे समय से अनुरोध किया जा रहा है। इसे लेकर तीन दिन से धरना दिया गया एवं सभी को ग्रेच्युटी प्रदान करने की मांग की गई। संघ के गंगाधर मल्लिक, पीके सामल, गणेश्वर सेठी, पीके साहू, सुरेश भूतिया, एस वर्मा, डी सेनापति, प्रेमानंद महांती, डी खान, पीके नायक ने अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत कराया। बताया की नगर निगम के विभिन्न विभागों में लंबे समय तक काम करने के बावजूद सभी को ग्रेच्यूटी नहीं दी गई है। नगर निगम की ओर से इसका सकारात्मक हल निकालने व शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने का भरोसा दिया गया। इसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी