राजा बस की छत से गिरा हेल्पर, घायल

राउरकेला से संबलपुर चलने वाली राजा बस का हेल्पर परेश कुमार (25) शुक्रवार की रात बस स्टैंड में खड़ी बस की छत से गिरकर घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:57 AM (IST)
राजा बस की छत से गिरा हेल्पर, घायल
राजा बस की छत से गिरा हेल्पर, घायल

जासं, राउरकेला : राउरकेला से संबलपुर चलने वाली राजा बस का हेल्पर परेश कुमार (25) शुक्रवार की रात बस स्टैंड में खड़ी बस की छत से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जन कल्याण संगठन के कार्यकर्ता रितेश तिवारी ने एंबुलेंस के जरिये उसका राउरकेला सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। परेश के सिर में 10 टांके लगे हैं। इलाज के बाद शनिवार को परेश को उसके गांव करमडीही तक पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था जनकल्याण संगठन की ओर कराई गई। जिसके बाद परेश अपने गांव चला गया।

फाइनेंस कर्मी से लूट का आरोपित गिरफ्तार : ब्राह्मणीतरंग थाना की पुलिस ने राजगांगपुर के फाइनेंस कर्मी से दो अप्रैल को 94 हजार रुपये लूट के मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया एवं कोर्ट चालान किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

राजगांगपुर निवासी फाइनेंस कर्मी पिटू बरतिया दो अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे बलांडा से रुपये लेकर लौट रहा था तभी पीछा कर पांच लोगों ने उससे 94 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में छानबीन कर रही पुलिस ने मुख्य आरोपित संजय साहू, बादल केरकेटटा, व्यासदेव माझी, राजेश विशोइ समेत चार लोगों को नौ अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था एवं उनके पास से 32 हजार रुपये जब्त किए गए थे। इस मामले में फरार आरोपित जियाबाहल निवासी अमर एक्का को गिरफ्तार किया गया एवं उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस ने जांच जारी रखी है।

chat bot
आपका साथी