बंगाल के गिधनी में रेल ट्रैक जाम, राउरकेला में यात्री परेशान

हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी में झाड़ग्राम-धनबाद सवारी गाड़ी में किराया बढ़ोतरी के विरोध एवं गिधनी में स्टील व इस्पात एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर शनिवार सुबह सात बजे से ग्रामीणों ने रेल चक्का जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:50 PM (IST)
बंगाल के गिधनी में रेल ट्रैक जाम, राउरकेला में यात्री परेशान
बंगाल के गिधनी में रेल ट्रैक जाम, राउरकेला में यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, राउरकेला : हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी में झाड़ग्राम-धनबाद सवारी गाड़ी में किराया बढ़ोतरी के विरोध एवं गिधनी में स्टील व इस्पात एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर शनिवार सुबह सात बजे से ग्रामीणों ने रेल चक्का जाम कर दिया। इसके कारण हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग में परिचालन ठप हो गया। इसका प्रभाव राउरकेला रेल जंक्शन पर भी देखने को मिला। स्थानीय निवासियों की नाराजगी व ट्रैक जाम करने के कारण हावड़ा-मुंबई मार्ग पर राउरकेला होकर चलने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से राउरकेला स्टेशन पहुंची। इससे राउरकेला जंक्शन पर यात्री लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। वहीं, हावड़ा अहमदाबाद स्पेशल, हावड़ा- पुणे दुरंतो वातानुकूलित स्पेशल, हावड़ा से चलकर टिटिलागढ़ को जाने वाली इस्पात सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे विलंब से राउरकेला पहुंची। हालांकि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों को महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ही रोक लिया था ताकि उन्हें भोजन-पानी की कोई परेशानी न हो। दक्षिण राउरकेला में मनोरंजन केंद्र स्थापना की मांग : स्मार्ट सिटी राउरकेला क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है पर दक्षिण राउरकेला अबतक उपेक्षित हैं। दक्षिण राउरकेला के नवकृष्णनगर, बालिजोड़ी,भंज कॉलोनी और गोपबंधु नगर,आरएच कॉलोनी, कंस्ट्रक्शन कालोनी महानगर निगम के अधिकार क्षेत्र में हैं। इस क्षेत्र में मनोरंजन केंद्र नहीं होने से लोगों को समय बिताने का साधन नहीं मिल पा रहा है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों की इस परेशानी को दूर करने के लिए शीघ्र पहल करने की मांग की गई है।

फर्टिलाइजर इलाके में सेवानिवृत्त आरएसपी कर्मचारी, प्राइवटी कर्मचारी व व्यवसायी सुबह शाम टहलने के लिए निकलते हैं। लोग अपने साथियों व पहचान के लोगों के साथ समय बिता सकें ऐसी कोई सुविधा इस क्षेत्र में नहीं है। नगरनिगम व स्मार्ट सिटी बनने के बाद इस क्षेत्र में मनोरंजन केंद्र बनने की उम्मीद जगी थी पर अब तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे बुजुर्ग, असहाय लोग परेशानी में हैं।

chat bot
आपका साथी