संवेदनशील इलाकों में रैफ ने दी दस्तक

देश में शांति व्यवस्था के साथ साथ सद्भाव कायम रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के द्वारा पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:00 AM (IST)
संवेदनशील इलाकों में रैफ ने दी दस्तक
संवेदनशील इलाकों में रैफ ने दी दस्तक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : देश में शांति व्यवस्था के साथ साथ सद्भाव कायम रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के द्वारा पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन रैफ की 106 बटालियन की ओर से जवानों ने नगर के उदितनगर थाना क्षेत्र के डीएवी चौक से ओएएसएफ के अधिकारी एवं अतिरिक्त एसपी संग्राम केसरी भोई के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च बसंती कालोनी होते हुए मालगोदाम पुलिस चौकी चौक पहुंचा। यहां अधिकारियों ने सभी संप्रदाय के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक में रैफ के उप कमांडेंट पतरस पूर्ति ने सुरक्षा बल के द्वारा देश भर में किए जा रहे फ्लैग मार्च के उद्देश्य के संबंध में जानकारी देने के साथ लोगों को एकजुट होकर शांति पूर्ण माहौल बनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जवान मालगोदाम के संवेदनशील अंचल मालगोदाम मदरसा मार्ग, सरदार बस्ती होते हुए रेलवे कालोनी के अंदर फ्लैग मार्च करते हुए पार्क के पास से होकर मुख्य मार्ग पर निकले। इस दौरान रैफ के अधिकारी और अतिरिक्त एसपी ने सभी धर्म के लोगों को आपस में शांति के साथ रहने व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील करने के साथ लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। यह मार्च गोपोबंधुपाली पुलिस चौकी पहुंच कर समाप्त हुआ। मौके पर अतिरिक्त एसपी विक्रम केसरी भोई, रैफ के उप कमांडेंट पतरस पूर्ति, उदितनगर थाना अधिकारी बुलू स्वांई, प्लांट साइट थाना अधिकारी सुब्रत कुमार मेहेर और रिजर्व डीएसपी शामिल थे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों के लिए रैफ का 207 वज्र वाहन आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, शाम को बंड़ामुंड़ा थाना अंचल में रैफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जवानों ने बंडामुंडा के विभिन्न अंचल में फ्लैग मार्च कर लोगों को सद्भावना का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी