प्रियंका भोल की मदद को बढ़े हाथ, इलाज के लिए गई दिल्ली

राउरकेला के लेबर टेनामेंट में 17 साल से कोमा में रह रही प्रियंका भोल को सामाजिक संगठनों की सहायता से इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:00 PM (IST)
प्रियंका भोल की मदद को बढ़े हाथ, इलाज के लिए गई दिल्ली
प्रियंका भोल की मदद को बढ़े हाथ, इलाज के लिए गई दिल्ली

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला के लेबर टेनामेंट में 17 साल से कोमा में रह रही प्रियंका भोल को सामाजिक संगठनों की सहायता से इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया। उसके पिता कृष्ण गोपाल भोल एवं माता पिकी भोल शनिवार की सुबह पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस से उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां सफदरगंज अस्पताल में प्रियंका का इलाज होगा।

लेबर टेनामेंट निवासी कृष्ण गोपाल भोल एवं पिकी भोल की बड़ी बेटी प्रियंका भोल वर्ष 2004 में सीढ़ी से गिर गई थी। उसकी हालत बिगड़ने के बाद क्षमता के अनुसार परिवार के लोगों ने उसका इलाज कराया पर कोई लाभ नहीं हुआ। पहले बातचीत करती थी फिर वह कोमा में चली गई। आर्थिक तंगी के चलते माता-पिता उसका इलाज नहीं हो पाने की सूचना मिलने पर गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता शांतनु कुसुम लेबर टेनामेंट जाकर भोल परिवार से मिलकर उसकी सुधि ली थी। दैनिक जागरण में इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मदद के लिए आगे आए। इलाज की व्यवस्था होने पर पिता कृष्ण गोपाल भोल एवं मां पिकी भोल शनिवार को उसे लेकर उत्कल एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहां सफदरगंज अस्पताल में उसका इलाज होगा। सेवाभावी लोगों ने प्रियंका के इलाज के लिए आवश्यक सहायता राशि मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है। सहायता करने वालों ने प्रियंका के स्वस्थ होने की कामना की है। महिला का वेनेटी बैग छीन ले गया उचक्का : सेक्टर-7-17 चौक के पास उच्चका दिन दहाड़े महिला का वेनेटी बैग छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बीजद नेता आनंद चंद्र महंती इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बहू सागरिका महंती ससुर को देखने के लिए दोपहर करीब तीन बजे जा रही थी। सेक्टर-7-17 चौक में वह खड़ी थी तभी एक युवक बाइक से आया और वेनेटी बैग छीन कर फरार हो गया। बैग में नकद तीन हजार रुपये व दो कीमती मोबाइल थे।

chat bot
आपका साथी