गुड फ्राइडे आज, गिरजाघरों में तैयारियां पूरी

प्रभु यीशु ने मानव के पापों के कारण अपने जीवन का बलिदान कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 10:38 PM (IST)
गुड फ्राइडे आज, गिरजाघरों में तैयारियां पूरी
गुड फ्राइडे आज, गिरजाघरों में तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : प्रभु यीशु ने मानव के पापों के कारण अपने जीवन का बलिदान किया था। येरुसलम में यहूदियों के द्वारा उन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया था। उस घटना की याद करते हुए शुक्रवार को सुंदरगढ़ जिले के ढाई सौ से अधिक गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लोग प्रार्थना कर अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करेंगे।

राउरकेला कैथलिक धर्म प्रांत मुख्यालय हमीरपुर चर्च में शुक्रवार की दोपहर को विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसमें प्रभु के बलिदान की गाथा सुनाने के साथ साथ उनके क्रूस पर चढ़ाने की कहानी पर आधारित नाटिका का भी मंचन किया जाएगा। कथा के अनुसार ईसाई धर्मावलंबी अपने को पापमुक्त करने के लिए प्रार्थना करेंगे। धर्म प्रांत के विशप किशोर कुमार कुजूर, मुख्य पुरोहित व पुरोहित की मौजूदगी में यहां कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी तरह का कार्यक्रम झीरपानी चर्च में भी आयोजित किया जाएगा।

बाइबिल के अनुसार जिस दिन प्रभु यीशु ने अपने जीवन का बलिदान दिया था उस दिन शुक्रवार था। इसी के चलते उनकी स्मृति में 'गुड फ्राइडे' मनाया जाता है। 'गुड फ्राइडे' को कई जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कहीं इसे 'होली फ्राइडे' कहते हैं तो कहीं इसे 'ग्रेट फ्राइडे' कहते हैं। वहीं कुछ लोग इसे 'ब्लैक फ्राइडे' भी कहते हैं। गुड फ्राइडे को गुड कहने के पीछे कहा जाता है कि इस दिन ईसा मसीह ने अपनी मृत्यु के बाद फिर से जीवन धारण किया था। साथ ही यह संदेश दिया था कि वह हमेशा मनुष्यों के साथ हैं और मनुष्यों की भलाई करना ही उनका उद्देश्य है। सुंदरगढ़ जिले के सिविल टाउनशिप, बंडामुंडा, लाठीकटा, राजगांगपुर, बीरमित्रपुर, कुआरमुंडा, नुआगांव, केसरामाल, जामपाली समेत 43 बड़े गिरजाघरों के अलावा ढाई सौ से अधिक छोटे गिरजाघरों में इसकी तैयारियां की गई हैं।

chat bot
आपका साथी