आइए, आज हम सब मिलकर करें दिवंगतों के लिए प्रार्थना

कोरोना महामारी पूरे विश्व के लिए बड़ा संकट बन गया है। इससे निपटना मानव समाज के लिए बड़ी चुनौती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:00 PM (IST)
आइए, आज हम सब मिलकर करें दिवंगतों के लिए प्रार्थना
आइए, आज हम सब मिलकर करें दिवंगतों के लिए प्रार्थना

जागरण संवाददाता, राउरकेला : कोरोना महामारी पूरे विश्व के लिए बड़ा संकट बन गया है। इससे निपटना मानव समाज के लिए बड़ी चुनौती है। इस महामारी में हमने कई अपनों को खोया है। दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए तथा बीमारी के जूझ रहे लोगों जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें अधिक से अधिक लोग शामिल हों। घर, दुकान, बाजार, कार्यालय जो जहां भी रहें, 14 जून की सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना करें। कोरोना महामारी मानव समाज के लिए बेहद चुनौतीपुर्ण है। इस महामारी ने कई अपनों को हमसे छीना है। शायद ही कोई परिवार ऐसा है जो इससे अछूता रहा हो। दूसरी लहर में हमें अधिक नुकसान हुआ है एवं तकलीफ दी है। हम अपने रिश्तेदार व परिचित के दुख में शामिल नहीं हो सके। हमें उन लोगों की आत्मा की शांति तथा बीमारी से संघर्ष कर रहे लोगों को शक्ति मिले, इसके लिए दो मिनट का मौन शक्ति प्रदान करेगा। अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर प्रार्थना करें।

- आशीष खिल्लानी, सीनियर जीएम, ओसीएल। कोरोना महामारी से कई स्वजन, मित्र हमसे बिछुड़ गए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते हम उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दे सके। लोगों के घरों में जाकर उनका दुख भी नहीं बांट सके। कोरोना संक्रमित लोगों के घरों भी जाना संभव नहीं हो रहा कि हम उन्हें कुछ सलाह दे सकें और उनसे अपने विचार साझा कर उनके दुख को कम कर सकें। दैनिक जागरण की ओर से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति व बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है इसमें सभी शामिल हों।

-हीरालाल लोकचंदानी, अध्यक्ष झारसुगुड़ा चैंबर। कोरोना महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत ही नहीं पूरे विश्व में यह बड़ा संकट बनकर आया है। इस संकट को टालने तथा लोगों को भगवान बीमारी का सामना करने के लिए शक्ति दें, इसके लिए हम सभी को प्रार्थना करना है। प्रार्थना में इतनी शक्ति होती है कि बड़ा से बड़ा संकट पल भर में टल सकता है। दैनिक जागरण की ओर से एक साथ प्रार्थना करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है वास्तव में यह प्रशंसनीय है। सभी को एक साथ प्रार्थना करने का अवसर मिला है, इसमें हम शामिल हों।

- सतपाल सिंह, वकील, झारसुगुड़ा। कारोना महमारी से जो लोग जंग हार चुके हैं तथा जो लोग अब भी इससे संघर्ष कर रहे हैं उन लोगों के लिए दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है, यह प्रशंसनीय व सराहनीय है। कोरोना में लाखों लोगों की जान गई है। कई परिचित व स्वजन भी हमसे दूर चले गए हैं। उनके लिए हम प्रार्थना नहीं कर पाए थे। दैनिक जागरण की ओर से 14 जून को आयोजित प्रार्थना कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं। अपने साथ-साथ औरों को भी प्रार्थना के लिए प्रेरित करें।

-अशोक साहू, बीजद प्रवक्ता, राजगांगपुर। कोरोना महामारी के इस दौर में पूरा विश्व जूझ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से कोई गांव, बस्ती या कालोनी अछूता नहीं रहा है। सभी क्षेत्र के लोग संक्रमित हुए एवं कई लोगों की असमय मौत हो गई। कोरोना गाइडलाइन के चलते हम उनके अंतिम संस्कार में एवं अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके हैं। परंपरा के अनुसार दिवंगत लोगों का संस्कार व आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना भी नहीं हो पाई है। दैनिक जागरण की ओर से एक साथ प्रार्थना का अवसर मिला है। हम सभी को इसमें शामिल होना है।

- संदीप अवस्थी, कृष्णा गोशाला, झारसुगुड़ा। कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है। इस बीमारी के इलाज के लिए अब तक दवा भी नहीं बन पाई है। रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए टीका बना है। इसे लेकर हम काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। कोरोना महामारी से दिवंगत लोगों की सद्गति के लिए तथा बीमारी से जूझ रहे लोग शीघ्र स्वस्थ हों, इसके लिए मिलकर प्रार्थना करना है। दैनिक जागरण की ओर से हमें यह अवसर दिया गया है। महामारी से बचाव के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना कर शक्ति व संबल मांगेंगे।

- बलदेव सिंह, महासचिव श्री गुरु सिंह सभा, राउरकेला।

chat bot
आपका साथी