कंसारी समाज ने विकास और एकजुटता पर दिया जोर

जगन्नाथ मंदिर परिसर में कंसारी समाज की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के विकास तथा लोगों में एकजुटता का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:20 PM (IST)
कंसारी समाज ने विकास और एकजुटता पर दिया जोर
कंसारी समाज ने विकास और एकजुटता पर दिया जोर

संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : जगन्नाथ मंदिर परिसर में कंसारी समाज की वार्षिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के विकास तथा लोगों में एकजुटता का संकल्प लिया गया। इस मौके पर समाज की नई कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यों को पदभार सौंपा गया। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा करने के साथ ही सभी लोगों से सक्रिय रूप से काम करने का अनुरोध किया गया।

जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई कार्यकारिणी की बैठक में समाज के सभी लोगों की कुशलता की कामना करने तथा सेवा कार्य में समाज के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें विनोद कंसारी अध्यक्ष, संदीप कंसारी उपाध्यक्ष, कपिल कंसारी सचिव, अवधेश कंसारी सह सचिव, संतोष कंसारी कोषाध्यक्ष, सुनील कंसारी सह कोषाध्यक्ष तथा रामाशंकर प्रसाद कंसारी को सलाहकार चुना गया। बैठक में समाज के 60 से अधिक सदस्य मौजूद थे। पांच मार्च को कंसारी समाज का भोग कार्यक्रम जगन्नाथ मंदिर में आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। माघ पूर्णिमा पर अग्नि उत्सव का आयोजन : माघ पूर्णिमा पर शुक्रवार की शाम को अग्नि उत्सव सोल्लास मनाया गया। जगह-जगह लोग एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। माघ पूर्णिमा पर अग्नि देव की पूजा कर अलाव में सब्जी बैगन, टमाटर भूनकर उसे प्रसाद के रूप में सेवन करने की परंपरा है। सेक्टर-3 जगन्नथ मंदिर, सिविल टाउनशिप, तारिणी मंदिर, कोयलनगर, छेंड कालोनी, सेक्टर-18 व्यवसायी संघ की ओर से अग्नि उत्सव मनाया गया। दक्षिण राउरकेला के देवगांव, जलदा, बालीजोड़ी, आइडीएल, फर्टिलाइजर चिप टाइप मार्केट, नवकृष्ण नगर, मॉडर्न इंडिया, पानी टंकी मार्केट, कंस्ट्रक्शन कालोनी में लोग एकत्र हुए एवं अलावा जलाकर इसमें आलू, बैगन, कंद भून कर उसे प्रसाद के रूप में सेवन किया।

chat bot
आपका साथी