मौत का मुहाना बन गया है त्रिकोणीय मोड़

बंडामुंडा-बिसरा मुख्य मार्ग के डी-सेक्टर स्थित श्मशान घाट के निकट मौजूद त्रिकोणीय मोड़ अब जानलेवा साबित हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:09 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:09 AM (IST)
मौत का मुहाना बन गया है त्रिकोणीय मोड़
मौत का मुहाना बन गया है त्रिकोणीय मोड़

संसू, बंडामुंडा : बंडामुंडा-बिसरा मुख्य मार्ग के डी-सेक्टर स्थित श्मशान घाट के निकट मौजूद त्रिकोणीय मोड़ अब जानलेवा साबित हो रहा है। यह मोड़ काफी संवेदनशील होने के कारण लोग लगातार यहां हादसे का शिकार हो रहे है। पुराने आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले पांच वर्षो में इस मोड़ पर दुर्घटना के शिकार होकर करीब 15 वाहन चालकों ने अपनी जान गवां चुके है। इस मोड़ पर दुर्घटना अब लोगों के लिए आम बात हो चुकी है। यहां आए दिन हादसे में लोगों की मौत की खबर को भी लोग गंभीरता से नहीं ले रहे है। लेकिन हादसे में जिनके परिवार के सदस्य की जान जाती है, उसका तो जैसे सब कुछ तबाह हो जाता है। गुरुवार को इस मोड़ पर हुए हादसे में स्थानीय रेल कर्मचारी की मौत हो गई। इस मोड़ पर तीन मांग आकर मिलते है। लेकिन यहां रोड ब्रेकर मौजूद नही होने के कारण किसी भी वक्त सड़क हादसा होता है। सड़क दुर्घटना के प्रति प्रशासनिक रुख कितना लचर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि सड़क हादसा रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। इस मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गवां रहे है। लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नही उठा रहा है।

सचिन षाड़ंगी, बंडामुंडा निवासी इस जगह पर रोड ब्रेकर नही होने के कारण सड़क के दोनों ही तरफ से वाहन तेज रफ्तार पर दौड़ते हैं। इस कारण हमेशा यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

-राजा पटनायक, बंडामुंडा निवासी जिला प्रशासन को इस जगह पर रोड ब्रेकर निर्माण करना चाहिए। वरना इस तरह के हादसे होते रहेंगे और लोग अपनी जान गवांते रहेंगे।

-चंदन तराई, बंडामुंडा निवासी हम जिला प्रशासन से मांग कर रहे है कि जल्द ही इस जगह पर रोड ब्रेकर का निर्माण करवाए। ताकि इस मोड़ पर सड़क हादसे को रोका जा सके।

-तारिक अंसारी, बंडामुंडा निवासी

chat bot
आपका साथी