बंगाल के बांकुड़ा जा रहे मजदूर से लूटपाट में एक हिरासत में

नगर की एक निजी फैक्ट्री में मजदूर का काम करने वाले तथा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला निवासी जीतन पंडा सोमवार की रात साढ़े 8 बजे स्टेशन के बाहर खाना खाने गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:49 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:49 PM (IST)
बंगाल के बांकुड़ा जा रहे मजदूर से लूटपाट में एक हिरासत में
बंगाल के बांकुड़ा जा रहे मजदूर से लूटपाट में एक हिरासत में

जागरण संवाददाता, राउरकेला : नगर की एक निजी फैक्ट्री में मजदूर का काम करने वाले तथा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला निवासी जीतन पंडा सोमवार की रात साढ़े 8 बजे स्टेशन के बाहर खाना खाने गया था। जीतन ने बताया कि इस दौरान स्टेशन चौक में उसकी मुलाकात सुनील गुप्ता, राहुल और उसकी पत्नी से हुई। सभी नशे में धुत थे। इस दौरान सुनील ने उसकी जेब से 1 हजार 750 रुपये निकाल कर भागने लगा। जिसे दौड़ा कर पकड़ा। तभी प्लांट साइट थाना की पीसीआर वाहन घटना स्थल पहुंचने पर जीतन को पैसे के लिए हंगामा करता देख पीसीआर पुलिस ने आरोपित को उसके रुपये लौटाने को कहा। लेकिन वह नही मान रहा था। इस बीच प्लांट साइट थाना की दूसरी गश्ती टीम वहां पहुंच गई और दोनों को थाना ले गई। थाना में सुनील को कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने जीतन का सारा पैसा लौटाने तथा दोबारा ऐसी गलती नही करने की हिदायत के बाद दोनों को छोड़ा। स्क्रैप लदा वाहन जब्त, दो लोग गिरफ्तार : अवैध तरीके से स्क्रैप लेकर जा रहे टाटा मैजिक वाहन को उदितनगर थाना की पुलिस के द्वारा जब्त किया गया तथा चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टाटा मैजिक वाहन स्क्रैप लेकर महानगर निगम चौक से होकर हनुमान वाटिका की ओर जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। इसमें करीब एक क्विंटल स्क्रैप लदा था। पुलिस द्वारा उसके चालक किरण यादव एवं स्क्रैप कारोबारी मंटू भगत को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी