डस्टबिन में नवजात कन्या को फेंका, आरजीएच में भर्ती

एक बार फिर से स्मार्ट सिटी राउरकेला में मानवता शर्मसार हुई है। शहर के सेक्टर- 20 अंचल में स्थित एक डस्टबिन में एक नवजात बच्ची को महिला फेंक कर चली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:54 PM (IST)
डस्टबिन में नवजात कन्या को फेंका, आरजीएच में भर्ती
डस्टबिन में नवजात कन्या को फेंका, आरजीएच में भर्ती

जागरण संवाददाता, राउरकेला : एक बार फिर से स्मार्ट सिटी, राउरकेला में मानवता शर्मसार हुई है। शहर के सेक्टर- 20 अंचल में स्थित एक डस्टबिन में एक नवजात बच्ची को महिला फेंक कर चली गई। जिसे समाजसेवियों की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल (एमसीएच) में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू की है। कोई महिला अपनी नवजात बच्ची को सेक्टर-20 के मिश्रा खटाल अंचल में डस्टबिन में फेंक कर चली गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय स्वयंसेवक वहां पहुंचे। सूचना पाकर सेक्टर-19 थाना की पुलिस, चाइल्डलाइन के सदस्यों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता देविका मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को राउरकेला सरकारी अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बच्ची के शरीर पर कई निशान पाए गए हैं। इस संबंध में सेक्टर 19 थाना की पुलिस एक मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जंगल में अचेत मिले वृद्ध की अस्पताल में मौत : रायबोगा थाना क्षेत्र के जलडेगा पुरनापानी जंगल में बेहोशी की हालत में मिले वृद्ध की राउरकेला सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब 70 वर्षीय वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है। रायबोगा पुलिस द्वारा अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की है। रायबोगा पुरनापानी गांव के लोग गाय चराने के लिए जंगल में गए थे। वहां बेहोशी की हालत में एक वृद्ध पर नजर पड़ी। गांव के लोगों ने पुलिस की सहायता से उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई। शव को आरजीएच में रखा गया है तथा उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी