निहार राय को राउरकेला नगर निगम व बीरमित्रपुर नपा की जिम्मेदारी

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:44 AM (IST)
निहार राय को राउरकेला नगर निगम व बीरमित्रपुर नपा की जिम्मेदारी
निहार राय को राउरकेला नगर निगम व बीरमित्रपुर नपा की जिम्मेदारी

जासं, राउरकेला : आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में राउरकेला के पूर्व नगरपाल निहार राय को राज्य भाजपा संगठन की ओर से राउरकेला नगर निगम तथा बीरमित्रपुर नगर पालिका का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर महांती के अनुमोदन पर पूर्व राज्य अध्यक्ष व मंत्री कनक बर्धन सिंहदेव की अध्यक्षता व डॉ कृष्णचंद्र महापात्र के संचालन में राज्य स्तरीय शहरांचल संचालन कमेटी का गठन किया गया है। उक्त कमेटी के फैसले के तहत सुंदरगढ़ जिले के नगरपालिका चुनाव के लिए प्रभारी के तौर पर निहार राय को प्रभार सौंपा गया है। कहा गया है कि वह दल के सांगठनिक प्रभारी, नगरपालिका चुनाव प्रभारी, सांसद उम्मीदवार, विधायक उम्मीदवार व अन्य प्रमुख नेतृत्व के साथ परामर्श कर जिले के लिए एक निर्वाचन संयोजक व एनएसी नगरपालिका व निगम के अनुसार एक सह संयोजक का नाम प्रस्तावित करेंगे। यह जिम्मेदारी मिलने पर निहार ने राज्य अध्यक्ष, सांसद समेत अन्यों का आभार जताया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आगामी चुनाव में राउरकेला नगर निगम व बीरमित्रपुर नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा होगा। डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक जख्मी : वेदव्यास में वृद्धाश्रम के काम में नियोजित डंपर वेदव्यास ट्रस्ट बोर्ड कार्यालय से होकर कीर्तन मंडप की ओर जाने के रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गया एवं चालक उसमें फंस गया था। मंदिर के पुजारी के द्वारा ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। बोर्ड के सदस्यों से सूचना मिलने पर वाहन मालिक की मदद से दो क्रेन मंगवा कर डंपर सीधा करने के साथ चालक को बाहर निकाला गया। इसमें चालक को हल्की चोट लगी है। ब्राह्मणीतरंग थाना की पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी