समाज कल्याण संघ ने मनाई मीरा व वाल्मिकी की जयंती

राष्ट्रभाषा एवं समाज कल्याण संघ की ओर से महर्षि वाल्मिकी एवं मीरा बाई की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:54 PM (IST)
समाज कल्याण संघ ने मनाई मीरा व वाल्मिकी की जयंती
समाज कल्याण संघ ने मनाई मीरा व वाल्मिकी की जयंती

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रभाषा एवं समाज कल्याण संघ की ओर से महर्षि वाल्मिकी एवं मीरा बाई की जयंती मनाई गई। मालगोदाम रोड स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर में संघ के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मिकी के जीवन आदर्श व भगवान श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति पर प्रकाश डाला गया। मीरा बाई की अटूट कृष्ण भक्ति का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी असाधारण भक्ति के कारण ही मीरा को इस युग की राधा की संज्ञा भी दी जाती है।

इस मौके पर मीराबाई व महर्षि वाल्मिकी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया गया। प्राथमिक स्कूल मालगोदाम के शिक्षक कृष्ण कुमार ठाकुर व राम प्रवेश गुप्ता ने मीरा व वाल्मिकी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। लक्ष्मी कुमारी ने उनके साहित्य का उल्लेख किया और कहा कि ये अद्वितीय हैं। उमाशंकर तिवारी ने संघ के विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए नवंबर महीने में होने वाले वार्षिकोत्सव में साहित्य साधना व सेवा क्षेत्र से जुडे़ लोगों को सम्मानित करने की जानकारी दी। कहा कि वाल्मिकी ने संस्कृत भाषा में रामायण की रचना कर विश्व को नई संस्कृति एवं रचना प्रदान की। मीरा की रचना में भी श्रीकृष्ण के चरित्र का वर्णन है। इनके साहित्य व रचना पर और शोध की जरूरत है। सोना दुकान का शटर तोड़ कर गहने चोरी : रघुनाथपाली थाना अंर्तगत देवगांव के धवलेश्वर मार्केट में पुष्पा अलंकार नामक सोना दुकान का शटर तोड़ कर सोने और चांदी के गहने चुरा लिए गए। दुकान मालिक मनीष प्रसाद ने बताया कि सोमवार की देर रात को दुकान का शटर तोड़ कर वहां रखे लगभग 500 ग्राम चांदी, सोने के नाक फूल और नकद रुपये चुरा लिए गए। इस संबंध में मनीष प्रसाद ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी