श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ एकजुटता पर जोर

सेक्टर-5 स्थित आशीर्वाद मंडप में शनिवार को ऑल इंडिया स्टी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Dec 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 22 Dec 2018 11:22 PM (IST)
श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ एकजुटता पर जोर
श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ एकजुटता पर जोर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेक्टर-5 स्थित आशीर्वाद मंडप में शनिवार को ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के जुड़े लोगों ने वर्तमान परिस्थिति पर मंथन किया तथा केंद्र के श्रमिक विरोधी नीति के खिलाफ श्रमिकों व कर्मचारियों एकजुट होने तथा 8 व 9 जनवरी को आहूत हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

सम्मेलन में सेल कर्मियों के लिए नया वेतन समझौता, केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीति, छटनी, पूंजी विनिवेश, सर्वजनिक उपक्रम वाले संयंत्रों का निजीकरण, श्रमिकों को न्यूनतम छह हजार रुपये बोनस, असंगठित श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन, डिप्लोमा इंजीनियरों को जूनियर इंजीनियर पद्नाम आदि मांगों पर चर्चा की गई तथा श्रमिक हितों की रखा के लिए 8 व 9 जनवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इसमें ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेंद्र कुमार, महासचिव डी आदि नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष एके अहमद, उप महासचिव रामाश्रय ¨सह आदि लोग मौजूद थे। इससे पहले यूनियनों के संयुक्त सम्मेलन हुआ जिसमें राउरकेला स्टील मजदूर यूनियन, कांसबहाल मजदूर यूनियन, लाठीकटा मजदूर यूनियन, राउरकेला श्रमिक पंचायत को लेकर संयुक्त सम्मेलन के प्रतिनिधि शामिल थे। इसका उद्घाटन एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने किया। इसमें राष्ट्रीय सचिव वीएस गिरी, एटक के जिला अध्यक्ष पशुपति नाथ चटर्जी स्टील मजदूर यूनियन के महासचिव प्रभात मिश्र, कांसबहाल श्रमिक पंचायत के महासचिव प्रफुल्ल नंद, लाठीकटा मजदूर यूनियन के क्षेत्रमोहन मसांत ने हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम को एसबी कर, अशोक दास, कैलास नायक, अक्षय पंडा, नीलमाधव साहू, सुभाष महापात्र, रमेश सेठी, एमके बेग, नरेंद्र वर्मा आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी