बाइक से गिरकर नगर निगम कर्मी की मौत

कोविड-19 ड्यूटी में नियोजित महानगर निगम के कर्मचारी रंजन कुमार मल्लिक की शुक्रवार की सुबह बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
बाइक से गिरकर नगर निगम कर्मी की मौत
बाइक से गिरकर नगर निगम कर्मी की मौत

जासं, राउरकेला : कोविड-19 ड्यूटी में नियोजित महानगर निगम के कर्मचारी रंजन कुमार मल्लिक की शुक्रवार की सुबह बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। प्लांट साइट पुलिस शव को जब्त करने के साथ घटना की छानबीन कर रही है। रंजन कुमार मल्लिक कोविड-19 अन्वेषा-1 हॉस्टल उदितनगर में बने अस्थाई चिकित्सा शिविर में कार्यरत थे। शुक्रवार की सुबह करीब 9.30 बजे वह बाइक से उदितनगर की ओर लौट रहे थे। बनिया गेट व पावर हाउस गेट बीच रिग रोड में बाइक का संतुलन बिगड़ गया एवं गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोविड-19 की ड्यूटी में तैनात होने के कारण परिवार वालों की ओर से मुआवजा देने की मांग की गयी है। नगर निगम की ओर से सरकारी नियमानुसार सुविधा दिलाने का भरोसा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी