बिसरा में सिदूर खेला के साथ हुई मां की विदाई

बिसरा प्रखंड के जराईकेला स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में रविवार के दिन महिलाएं एक दूसरे को सिदूर लगाती और ढाक की धुन पर थिरकतीं नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:06 PM (IST)
बिसरा में सिदूर खेला के साथ हुई मां की विदाई
बिसरा में सिदूर खेला के साथ हुई मां की विदाई

संसू, बंडामुंडा : बिसरा प्रखंड के जराईकेला स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में रविवार के दिन महिलाएं एक दूसरे को सिदूर लगाती और ढाक की धुन पर थिरकतीं नजर आई। इस दौरान जय मां दुर्गा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। मां के मायके आने और सिदूर खेला के साथ सुहागन होने की कामना के साथ विदाई का मनोरम दृश्य बंगाली समाज की संस्कृति को परिलक्षित कर रहा था। जराईकेला स्थित कोयल नदी तट पर मा दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कोविड गाइडलाइंस के अनुसार आयोजक कमेटी के सदस्यों ने सीमित संख्या में उपस्थित रहकर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। एक दूसरे को सिदूर लगाकर सुहाग की कामना करती महिलाओं की टोली ने शारीरिक दूरी के साथ मां को विदा किया। कमेटी के सोमनाथ राहा ने बताया कि सिदूर खेला के साथ मां की विदाई की गई। कोरोना संक्रमण के चलते बाहरी लोगों को आने पर प्रतिबंध था। विसर्जन से पहले ढाक की धुन पर धुनाची आरती हुई और भोग लगाया गया। पूजा के सफल आयोजन में आलोक शुक्ला, सुब्रत मजूमदार, सामू सेन, परशु महापात्र, मनोज साहू, सौमेन चौधरी, साजिद खान, प्रबीर सेन आदि लोगों की अहम भूमिका रही। किसान आंदोलन के समर्थन में रेल रोको आज : केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में माकपा की ओर से सोमवार को जिले भर में विभिन्न स्थानों पर रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। माकपा की ओर से इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति एवं कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर देश भर में विपक्ष की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन का माकपा की ओर से समर्थन किया गया है। 18 अक्टूबर को आहूत रेल रोको आंदोलन के तहत जिले के राउरकेला, बिमलागढ़, रक्सी, पट्टासाई में ट्रेनों को रोकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए नए जिला सचिव प्रमोद सामल ने सभी से अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी