फर्टिलाइजर में महाष्टमी पूजा धूमधाम से मनी

दक्षिण राउरकेला के फर्टिलाइजर समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को दुर्गा पूजा पंडालों में मां दशभुजा की पावन महाष्टमी पूजा कोविड गाइडलाइन के तहत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:03 PM (IST)
फर्टिलाइजर में महाष्टमी पूजा धूमधाम से मनी
फर्टिलाइजर में महाष्टमी पूजा धूमधाम से मनी

संसू, फर्टिलाइजर : दक्षिण राउरकेला के फर्टिलाइजर समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को दुर्गा पूजा पंडालों में मां दशभुजा की पावन महाष्टमी पूजा कोविड गाइडलाइन के तहत की गई। स्थानीय सामुदायिक केंद्र में विधि-विधान के साथ पुजक, यजमान समेत सात लोगों की उपस्थिति में देवी का आह्वान किया गया। इसी तरह से बालीजोड़ी, आइडीएल, तरकेरा, देवगांव, जलदा, मर्डन इंडिया, कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में पूजा समितियों की ओर से महाष्टमी पूजा मनाई गई। लाठी कटा में दुर्गोत्सव की धूम : लाठीकटा प्रखंड चौक व ओरिड़ क्लब में कोविड नियमों का पालन करते हुए दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को उल्लास के साथ अष्टमी पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने भी शिरकत की। वहीं, सुइडीह में ज्योति क्लब के तत्वावधान में दुर्गा पूजा हो रही है। क्लब के अध्यक्ष गोपालचंद्र नायक, सचिव सुखलाल पुराण, दयानिधि किशन, रवि सिंह, सीमांतन पूरन श्रीकांत किशन, विजय किशन और क्लब के सदस्य समेत लोग पूजा में सहयोग कर रहे हैं। महिला के गले से चेन झपट ले गए उचक्के : राउरकेला में सोना चेन छिनतईबाज फिर से सक्रिय हो गए हैं। तीन दिन पहले छेंड कालोनी में महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई हुई थी। मंगलवार को बसंती कालोनी क्षेत्र में एक महिला के गले से चेन छीन ली गई। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

बसंती कालोनी के डीएल ब्लाक निवासी प्रभाती जेना सुबह घर के पास फूल तोड़ रही थी तभी बाइक से दो युवक आए और उनके गले से चेन तोड़ कर फरार हो गए। महिला के द्वारा शोर मचाने पर जब तक लोगों को कुछ समझ में आता तब तक लुटेरे वहां से भाग चुके थे।

chat bot
आपका साथी