धरती को हराभरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास हो : सिंह

लायंस क्लब आफ राउरकेला वेदव्यास ग्रेटर की ओर से शनिवार को व्यासदेव हाईस्कूल वेदव्यास में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:47 PM (IST)
धरती को हराभरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास हो : सिंह
धरती को हराभरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास हो : सिंह

जागरण संवाददाता, राउरकेला : लायंस क्लब आफ राउरकेला वेदव्यास ग्रेटर की ओर से शनिवार को व्यासदेव हाईस्कूल वेदव्यास में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान अभियान से जुड़कर क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश कुमार सिंह ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धरती पर पेड़ों की तेजी से कटाई हो रही है जिससे ऑक्सीजन कम हो रहा है। इसका असर जलवायु परिवर्तन के रूप में दिखने लगा है जो विश्व के लिए बड़ा खतरा है। पौधारोपण के साथ-साथ अन्य सेवा कार्य के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से काम किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में सभी की भागीदारी पर उन्होंने बल दिया।

लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा पर स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु की महिमा पर प्रकाश डालने के साथ ही पौधारोपण तथा उनकी सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। दैनिक जागरण के ऑक्सीजन है वरदान मिशन से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया गया। इसके लिए शहर के विभिन्न क्लबों की ओर से भी कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल चंद्र बारिक ने इस मौके पर सभी का स्वागत किया तथा स्कूल के विकास के लिए अपने सुझाव दिए। इस मौके पर स्कूल परिसर में फल, फूल एवं छायादार किस्म के 50 से अधिक पौधे लगाये गए। डा. अनिल कुमार सिंहदेव, किरण प्रसाद मेहेर, डा. सनत कुमार प्रधान, वन विहारी राणा, अमित बिस्वाल, सुशांत कुमार पाढ़ी, सुभाष चंद्र साहू, प्रकाश चंद्र धल, देवेन्द्र केसरी सिंहदेव, गोरखनाथ श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। क्लब की ओर से अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए काम करने पर जोर दिया गया।

chat bot
आपका साथी