पश्चिम ओडिशा में आज भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल एवं बांगलादेश के ऊपर सक्रिय है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:17 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:17 AM (IST)
पश्चिम ओडिशा में आज भारी बारिश की संभावना
पश्चिम ओडिशा में आज भारी बारिश की संभावना

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल एवं बांगलादेश के ऊपर सक्रिय है। मौसम विभाग की तरफ से 14 जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। कम दबाव के प्रभाव के कारण समुद्र अशांत रहेगा, ऐसे में मछुआरों को समुद्र मे ना जाने की हिदायत दी गई है। आगामी 48 घंटे में यह पश्चिम दिशा में गति कर पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव के प्रभाव से ओड़िशा के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम तो कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, अनुगुल, देवगढ़, संबलपुर, जाजपुर, भद्रक, केंदुझर, बौद्ध, ढेंकानाल आदि जिलों के एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग की तरफ से पीली चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को पश्चिम ओडिशा के संबलपुर, सुंदरगढ़, बरगड़, नुआपड़ा, झारसुगुड़ा, बलांगीर आदि जिलों के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग की तरफ से पीली चेतावनी जारी की गई है। कम दबाव के प्रभाव से अगले 48 घंटे के लिए समुद्र में मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। टयूशन के लिए निकली छात्रा लापता : ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली सुंदरगढ़ बाउंसपाड़ा की 14 वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने टाउन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। सुंदरगढ़ सेंट मेरी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा 21 जुलाई को हमेशा की तरह सुबह छह बजे ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। वह हमेशा केंदुपाड़ा रिजर्व के पास ट्यूशन पढ़ने के बाद आठ बजे तक लौट जाती थी पर उस दिन नहीं लौटी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों को संदेह हुआ एवं खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल सका। दोस्त एवं रिश्तेदारों के घर में भी नहीं मिलने पर थाने में इसकी सूचना दी गई।

chat bot
आपका साथी