एलआइसी कालोनी मैदान में लगी लाइट

सिविल टाउनशिप स्थित एलआइसी कालोनी मैदान में नगर निगम की ओर से प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:04 PM (IST)
एलआइसी कालोनी मैदान में लगी लाइट
एलआइसी कालोनी मैदान में लगी लाइट

जासं, राउरकेला : सिविल टाउनशिप स्थित एलआइसी कालोनी मैदान में नगर निगम की ओर से प्रकाश की व्यवस्था की गई है। इससे इस मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा कम होगा एवं लोग सुबह शाम मैदान में आकर भ्रमण कर सकेंगे।

एलआइसी मैदान में अंधेरा होने के कारण बीजद अधिवक्ता सामुख्य के आंचलिक संयोजक संतोष कुमार नायक की अगुवाई में 18 दिसंबर 2020 को नगर निगम आयुक्त से मिलकर इसकी शिकायत की थी एवं प्रकाश की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। स्थानीय लोगों की समस्या से भी उन्हें अवगत कराया गया था। इसके आधार पर नगर निगम की ओर से मैदान में आवश्यक 15 बिजली के खंभे लगाने के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था सोमवार को की गई है। इसके लिए इलाके के संतोष कुमार नायक, देवव्रत महाना, पूर्ण चंद्र साहू, आदिकंद प्रधान, गणनाथ पात्र, संजय सुबुद्धि, डी गणेश्वर राव, आरती बारिक, सीमा तिर्की, सुकांत सेठी ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया है।

ग्राम देवता स्थल की घेराबंदी को लेकर मारपीट, मामला दर्ज : सुंदरगढ़ जिले के धरुआडीह थाना क्षेत्र के कर्ला गांव में ग्राम देवता स्थल की घेराबंदी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन करने के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।

सुंदरगढ़ जिला समन्वित आदिवासी विकास विभाग की ओर से कर्ला गांव में ग्राम देवता स्थल की घेराबंदी की जा रही है। गांव के दो पक्षों में इस जमीन पर दावा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। गांव के अमित प्रधान, विमल जयपुरिया, दुबराज जयपुरिया एवं रमेश जयपुरिया के खिलाफ एक गुट ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे गुट ने अरविद साहू समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी