कोयलनगर वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया होल्डिग टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध

राउरकेला महानगर निगम की ओर से होल्डिग टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी करने तथा जबरन वसूली से लोग मुश्किल में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:02 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:02 AM (IST)
कोयलनगर वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया होल्डिग टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध
कोयलनगर वेल्फेयर एसोसिएशन ने किया होल्डिग टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला महानगर निगम की ओर से होल्डिग टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी करने तथा जबरन वसूली से लोग मुश्किल में हैं। कोयलनगर वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से बैठक कर इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। थर्ड ऑडर लोकालिटी के अनुसार टैक्स निर्धारण करने की मांग करने के साथ ही टैक्स बढ़ोत्तरी करने के फैसले के विरोध में आगामी दिनों में आंदोलन जारी रखने निर्णय लिया गया है।

एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि इस क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोग राउरकेला इस्पात कारखाना के सेवानिवृत्त हैं। जिनकी कोई पेंशन नहीं है। किसी तरह नौकरी के बाद मिली रकम से वे घर बनाकर वहां रह रहे हैं। इसमें सरकार की ओर से राशि खर्च नहीं की गई है। महानगर निगम की ओर से केवल इलाके की साफ सफाई की जा रही है। इलाके में मास्टर प्लान का खुला उल्लंघन हो रहा है। आवासीय क्षेत्र में अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा है। कोयलनगर से नगर निगम कार्यालय की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। नगरपालिका कानून के अनुसार थर्ड ऑर्डर लोकालिटी के रूप में टैक्स निर्धारण होना चाहिए पर नगर निगम की ओर से जबरन फ‌र्स्ट ऑडर लोकालिटी का टैक्स वसूला जा रहा है। राउरकेला महानगर निगम में कोई जन प्रतिनिधि नहीं हैं ऐसे में टैक्स की बढ़ोत्तरी करना नियम के खिलाफ है। इसके खिलाफ अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई लाभ नहीं होने पर एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। निगम को कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। एसोसिएशन की ओर से स्थानीय विधायक से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रमेश महंती, महासचिव सुब्रत मल्लिक, राजीव बसंतराय, जेएन कुमार, डीसी पति, ब्रज त्रिपाठी, मनोज साहा, अजीत सामल, एन एल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी