मतदान के लिए जुएल ने किया पौने दो घंटे इंतजार

सुंदरगढ़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री जुएल अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:24 AM (IST)
मतदान के लिए जुएल ने किया पौने दो घंटे इंतजार
मतदान के लिए जुएल ने किया पौने दो घंटे इंतजार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम को मतदान करने के लिए करीब पौने दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वे अपने गृह क्षेत्र बणई अनुमंडल के केंदुडीही प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर-166 पर मतदान करने सपत्नीक पहुंचे थे। बूथ का इवीएम खराब होने के कारण उन्हें करीब 1.45 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

इसके बाद इवीएम ठीक होने पर उन्होंने अपनी बारी आने के बाद मतदान किया। इसके साथ ही उनकी पत्नी ने भी किया मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ अंगुली पर लगी स्याही का निशान दिखाते हुए तस्वीर भी खिचवाई। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह गणतंत्र का महापर्व है। इसमें मंत्री हो या आम मतदाता, सभी बराबर होते है। मैंने व मेरी पत्नी ने कतार में लगकर मतदान किया। हालांकि इवीएम खराब होने से अन्य मतदाताओं के साथ थोड़ी तकलीफ जरूर हुई लेकिन गणतंत्र के आगे यह कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने सभी वोटरों से जरूर मतदान करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी