वीर बिरसा मुंडा सीमांत कॉलेज हॉकी चैंपियन

म्यूनिसिपल कॉलेज राउरकेला की मेजबानी में इंटर कॉलेज बालक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:57 PM (IST)
वीर बिरसा मुंडा सीमांत कॉलेज हॉकी चैंपियन
वीर बिरसा मुंडा सीमांत कॉलेज हॉकी चैंपियन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : म्यूनिसिपल कॉलेज राउरकेला की मेजबानी में इंटर कॉलेज बालक व बालिका हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मैच में वीर बिरसा मुंडा सीमांत कॉलेज ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।

इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट 15 से 18 नवंबर तक खेला गया। इसमें बालक व बालिका वर्ग में कुल 36 टीम शामिल हुईं। रविवार को बालक वर्ग के फाइनल मैच में वीर बिरसा मुंडा सीमांत कॉलेज खैरबहाल एवं बलानीपाट कॉलेज झीर्डापाली के बीच खेला गया। इसमें वीर बिरसा मुंडा कॉलेज ने 1-0 गोल से जीत दर्ज की। खेल के 46वें मिनट में मनीष केरकेटा ने एक गोल किया। बालिका वर्ग में बिरसा मुंडा कॉलेज तथा ¨कजिरकेला जूनियर कॉलेज का कुमबला हुआ। इसमें बिरसा मुंडा कॉलेज ने 2-0 गोल से जीत दर्ज की। खेल के 23वें एवं 41वें मिनट में दो गोद दागे गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव डा. जशोवंत सामल मौजूद रहकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। म्यूनिसिल कॉलेज के ¨प्रसिपल प्रो. बीएन महंती ने अतिथियों का स्वागत किया। खेल शिक्षक कैप्टन एसएन राउत, राजूकांत साइनी, सुभाष चंद्र बल, सत्यरंजन पंडा, प्रसन्न कुमार त्रिपाठी, सुमन कुमार चौधरी, गगन बिहारी नायक, एस तांती, मुख्य लिपिक हेमंत कुमार पुहान आदि लोगों का मुख्य योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी