महिला की आकस्मिक मौत, पति हिरासत में

रघुनाथपाली थाना अंतर्गत जेल रोड स्थित नेताजी नगर में एक महिला

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jan 2018 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jan 2018 07:42 PM (IST)
महिला की आकस्मिक मौत, पति हिरासत में
महिला की आकस्मिक मौत, पति हिरासत में

जागरण संवाददाता, राउरकेला:

रघुनाथपाली थाना अंतर्गत जेल रोड स्थित नेताजी नगर में एक महिला की आकस्मिक मौत के मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मृतक की दीदी व बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलने की बात कही है।

नेताजी नगर में राजमिस्त्री का काम करने वाला सोहन सांडिल (58) परिवार के साथ रहता है। उसका कहना है कि गत शनिवार की रात दोनों पति व पत्नी ने शराब पी थी। जिसके बाद रात के समय उसकी पत्नी शंभारी मुंडारी (54) शौच के लिए उठी थी। जिसमें उसका पांव फिसलने से वह गिर जाने से सिर पर चोट लगी। लेकिन ज्यादा चोट न लगने की बात सोचकर सोहन ने इलाज नहीं कराया। जिसके बाद वह रविवार को मृत हालत में पाई गई। उस दौरान वह डर जाने से वह घर बंद कर चला गया था। वहीं सोमवार को दोपहर 12.30 बजे पुलिस को सूचित करने से पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच मृतक की दीदी मंगरी मुंडा व बेटे शंभारू ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। जिससे पुलिस मृत महिला के पति के हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी