चांदीपोष के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत

राष्ट्रीय राजपथ-143 के कुचैता के निकट शुक्रवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:57 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:57 PM (IST)
चांदीपोष के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत
चांदीपोष के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय राजपथ-143 के कुचैता के निकट शुक्रवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुचैता गांव निवासी पाउलुस डांग और आशरीता डांग के रूप में हुई है।

चांदीपोष थाना की पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की शाम को कुचैता गांव निवासी पाउलुस डांग, साइकिल में पत्नी आशरीता डांग को बैठा कर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजपथ-143 के निकट किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। इस टक्कर के कारण घटना स्थल पर ही दपंती की मौत हो गई। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त करने के साथ मामला दर्ज कर फरार वाहन की तलाश कर रही है। घंटीछापल गांव में युवक ने की खुदकुशी : रायबोगा थाना अंतर्गत कादोबहाल पंचायत के घंटीछापल गांव में 20 वर्षीय युवक ने घर के पास इमली के पेड़ पर गमछा का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस शव को जब्त करने के साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। घंटीछापल गांव के पाटियाटोली निवासी ज्वाकिम सोरेन का पुत्र एरिक सोरेन दोपहर को भोजन करने के बाद घर से निकला। परिवार के अन्य लोग दोपहर को सो रहे थे। कुछ देर बाद परिवार वालों को पता चला कि उसने घर के पास ही एक इमली के पेड़ पर गमछा का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली है। इसकी सूचना मिलने पर रायबोगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त करने के साथ ही अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी