ग्रुप लोन का लाखों रुपये लेकर महिला फरार

महिला स्वंयसहायता समूह एवं चिटफंड संस्था जयलक्ष्मी से ग्रुप लोन का लाखों रुपये लेकर मालगोदाम की एक महिला फरार हो गयी है। एक महीने तक इंतजार करने के बाद भी उसके नहीं लौटने पर महिलाओं ने उसके घर का ताला तोड़ कर सामान निकाले एवं उसे अपने कब्जे में लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:18 AM (IST)
ग्रुप लोन का लाखों रुपये लेकर महिला फरार
ग्रुप लोन का लाखों रुपये लेकर महिला फरार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : महिला स्वयं सहायता समूह एवं चिटफंड संस्था जयलक्ष्मी से ग्रुप लोन का लाखों रुपये लेकर मालगोदाम की एक महिला फरार हो गयी। एक महीने तक इंतजार करने के बाद भी उसके नहीं लौटने पर महिलाओं ने उसके घर का ताला तोड़ कर सामान निकाला एवं उसे अपने कब्जे में लिया।

मालगोदाम चौक के पास रहने वाले गोलगप्पा विक्रेता सीताराम सोनी की पत्नी ममता सोनी चिट फंड संस्था जय लक्ष्मी के साथ साथ विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई थी। बस्ती में करीब 20 साल से रह रही थी। जिस कारण महिलाओं को उस पर विश्वास था। संगठनों के जरिए लाखों रुपये ग्रुप लोन की राशि ली थी। लोन अधिक होने के कारण चुकाने के लिए उस पर दबाव डाला जाने लगा। महीने भर पहले वह चुपचाप पति के साथ फरार हो गयी। वह बिहार के गया क्षेत्र की रहने वाली बतायी जा रहा है। महीने भर इंतजार करने के बाद भी उसके वापस नहीं आने पर ग्रुप की सदस्यों ने उसके घर का ताला तोड़ा एवं सामान बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लिया है। हालांकि पुलिस को जानकारी दिए बगैर महिलाओं के इस कदम का कुछ लोगों ने विरोध किया।

chat bot
आपका साथी