आइटीडीए स्कूल निर्माण व मरम्मत में अनियमितता

पानपोष समन्वित आदिवासी विकास संस्था (आइटीडीए) सेवा आश्रम स्कूुलों की मरम्मत निर्माण छात्रावासों में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में भारी अनियमितता देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:37 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:37 AM (IST)
आइटीडीए स्कूल निर्माण व मरम्मत में अनियमितता
आइटीडीए स्कूल निर्माण व मरम्मत में अनियमितता

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पानपोष समन्वित आदिवासी विकास संस्था (आइटीडीए) सेवा आश्रम स्कूुलों की मरम्मत, निर्माण, छात्रावासों में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में भारी अनियमितता देखी जा रही है। विभागीय अधिकारी बिना रिश्वत के फाइनल बिल नहीं दे रहे हैं। इस कारण कई ठेकेदार काम पूरा होने के बाद भी महीनों से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। कुछ ठेकेदारों की विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत होने के कारण उनके प्रति सहानुभूति दिखाई जा रही है। कई काम विभाग के अधिकारी, इंजीनियरों के नाम पर चल रहा है।

नुआगांव ब्लाक के आवासीय विद्यालय में छात्रावास निर्माण एवं मरम्मत का काम चल रहा है। इसके लिए सरकारी कोष से राशि खर्च की जा रही है जहां केवल दिखाने के लिए काम हो रहा है। चितापीड़ी पंचायत के गड़बुरु सेवा आश्रम, बड़जोजोदा पंचायत में ताइंदा सेवा आश्रम स्कूल, नुअगांव में सदर हॉस्टल, गोपुर सेवा आश्रम, लहंडा सेवा आश्रम की मरम्मत का काम भी चल रहा है। सभी कार्य आटीडीए के एक सहायक अभियंता के नाम पर कार्यादेश दिया गया है। आधा दर्जन से अधिक काम एक खास ठेकेदार को दिया गया है। गड़बुरु सेवा आश्रम में घटिया काम कर बड़ा बिल बनाकर पास किया गया है। इलाके में पोस्टमास्टर, सरकारी कर्मचारी भी ठेकेदारी कर रहे हैं। काम की निगरानी रखने वाले सहायक अभियंता भी इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। केवल नुआगांव ही नहीं कुआरमुंडा, लाठीकटा, बिसरा ब्लाक में भी स्कूल की मरम्मत, निर्माण एवं छात्रावासों में विभिन्न सामग्री की आपूर्ति के लिए खास ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्षेत्र के आइटीडीए अधिकारी भी लंबे समय से पद पर हैं जिनका तबादला नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा अनियमितता की विजिलेंस जांच की मांग की गई थी पर इस ओर अभी तक पहल नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी