वेदव्यास कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर हवन पूजन

वेदव्यास मंदिर रोड स्थित में श्री कल्याण सेवा आश्रम में रविवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:48 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:13 AM (IST)
वेदव्यास कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर हवन पूजन
वेदव्यास कल्याण आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर हवन पूजन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : वेदव्यास मंदिर रोड स्थित में श्री कल्याण सेवा आश्रम में रविवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। आश्रम के अग्नि बाबा के सानिध्य में यहां पूजा अर्चना के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में बाबा के भक्त शामिल हुए। इस मौके पर बाबा कल्याण दास के साथ गणेश, हनुमान, मां दुर्गा, शिव और चंद्र देव की पूजा की गई। बाबा के शिष्य ओम प्रकाश बापोड़िया, गणेशा साहा, पवन मेहमिया, रामकुमार अग्रवाल, कैलाश बंसल, बुधराम अग्रवाल, दिलीप शर्मा, उत्तम अग्रवाल प्रमुख को अग्नि बाबा ने भारतीय संस्कृति एवं गुरु की महिमा से अवगत कराया। उन्होंने रामायण, महाभारत, गीता के प्रचार प्रसार के लिए नित्य जीवन के समर्पण की जानकारी भी दी। इस मौके पर वेदपाठ भी किया गया। गुरुकुल संस्कृत कालेज के अध्यक्ष उमाकांत पंडा की अगुवाई में शांतिपाठ किया गया।

chat bot
आपका साथी